फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids Debut: रवीना की बेटी, अजय के भांजे, सैफ के बेटे और चंकी पांडे के भतीजे; ये सभी जल्द करेंगे डेब्यू

Sat, 09 Nov 2024 04:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 09 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

Star Kids Debut: बॉलीवुड में हर साल कई नए चेहरे लॉन्च होते हैं, जिनमें से कुछ एक ही फिल्म से हिट हो जाते हैं, तो कुछ फ्लॉप। बॉलीवुड अभिनेताओं के कई स्टार किड्स अब जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं, जिनमें अजय देवगन के भांजे अमन देवगन, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान और चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे। आइए जानते हैं ये बॉलीवुड स्टार किड्स किस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Star Kids Debut in Bollywood Aaman Devgan Rasha Thadani Ibrahim Ali Khan Ahaan Panday
स्टार किड्स का डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टार किड्स पैदा होने के बाद से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ जाते हैं। बड़े होकर कोई बॉलीवुड अभिनेता बनता है तो कोई निर्माता और निर्देशक। लेकिन कुछ स्टार किड्स अभिनय से भी दूर रहकर खुब नाम कमाते हैं। बहरहाल, आज हम बात करने वाले हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। 
Star Kids Debut in Bollywood Aaman Devgan Rasha Thadani Ibrahim Ali Khan Ahaan Panday
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
फिल्म आजाद में राशा थडानी-अमन देवगन का डेब्यू
अजय देवगन की भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म आजाद से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। आजाद का टीजर रिलीज हो चुका है और यह प्रशसंकों को बेहद पसंद भी आया। इस टीजर में एक घोड़े की कहानी को दिखाया गया है। टीजर की शुरुआत घुड़सवारों की एंट्री से होती है। वो दुश्मनों से लड़ाई कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक बूढ़ी महिला की आवाज सुनाई देती है और वो कहती है- हल्दीघाटी में उस दिन महाराणा प्रताप की 8-9 हजार की फौज थी। तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे। 
Star Kids Debut in Bollywood Aaman Devgan Rasha Thadani Ibrahim Ali Khan Ahaan Panday
अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
आजाद में दोनों का किरदार-कहानी
इसके बाद दादी महाराणा प्रताप के साहसी और निडर घोड़े के बारे में बात करती है। वो कहती है- लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो तो खुद महाराणा प्रताप के पास था। हाथी जितना ऊंचा, बिजली-सी चाल, छलांग मारे तो पूरी घाटी पार कर जाए। फिल्म को लेकर साउथ सुपरस्टार प्रभास ने भी राशा और अमन का बॉलीवुड में स्वागत करते हुए एक पोस्ट जारी किया था। डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने फिल्म 'आजाद' का निर्देशन किया है। ये पिक्चर जनवरी 2025 में रिलीज होगी। इसमें डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा और मोहित मलिक जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Star Kids Debut in Bollywood Aaman Devgan Rasha Thadani Ibrahim Ali Khan Ahaan Panday
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म सरजमीन से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म सरजमीन की शूटिंग हो चुकी है। वहीं खबर है कि अब फिल्म की कास्ट में काजोल का भी नाम जुड़ने जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लिए काजोल को अप्रोच किया गया है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी करेंगे। 
Box Office Collection: भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर फिर मारी बाजी, सिंघम अगेन-अमरण का जानें हाल
 
विज्ञापन
Star Kids Debut in Bollywood Aaman Devgan Rasha Thadani Ibrahim Ali Khan Ahaan Panday
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
अहान पांडे
चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहान पांडे को आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है। अहान की फिल्म इस साल के आखिर में फ्लोर पर आ सकती है। अहान के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है।
Pushpa 2 Sreeleela: पुष्पा 2 द रूल सेट से श्रीलीला-अल्लू अर्जुन की लीक हुई तस्वीर, प्रशंसक हुए उत्साहित
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed