फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking: इन शहरों में चला 'मंजुलिका' का जादू, जानें अब तक कितनी हुई एडवांस बुकिंग

Tue, 29 Oct 2024 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Oct 2024 01:10 PM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली यानी कि 1 नवंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त टक्कर देगी । कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म पहले दिन धाकड़ ओपनिंग करेगी।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

भूल भुलैया 3 इस दिवाली को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कई स्टार कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म की अब तक की एडवांस बुकिंग कैसी चल रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कैसी है फिल्म की एडवांस बुकिंग?
'भूल भुलैया 3' इस दिवाली यानी कि 1 नवंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त टक्कर देगी । कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म पहले दिन धाकड़ ओपनिंग करेगी, लेकिन फैंस के अरमानों पर पानी फिर गया और मूवी की पहले दिन बस 17 हजार के करीब टिकट बिकी, जिससे 48 लाख के तकरीबन कमाई हुई।

Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक कितनी हुई है कमाई?
वही अब हाल ही में, 'भूल भुलैया-3' के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। सैकनलिक के मुताबिक, फिल्म की 29 तारीख की सुबह तक तकरीबन 29 हजार 315 तक की टिकट बिक्री हुई हैं, जिससे फिल्म के खाते में अब तक 75.62 लाख तक हुआ है, जो कि बीते दिन के मुकाबले एक अच्छी कमाई है। दूसरे दिन कमाई में 27 लाख तक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस जगह बिकी हैं ज्यादा टिकटें
बता दें कि फिल्म की सबसे ज्यादा टिकट गुजरात में बिकी है। गुजरात में फिल्म का एडवांस कलेक्शन 23 लाख रुपये है। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है, जहां 22 लाख रुपए की एडवांस बिक्री दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में 18 लाख रुपए और दिल्ली में 16 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है। ऐसे में सबकी निगाह फिल्म के ओपनिंग डे पर है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि फिल्म में  कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के रूप में अपने बहुचर्चित किरदार को दोहराया है। तृप्ति डिमरी ने थ्रीक्वेल में कियारा आडवाणी की जगह ली है। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में लौटीं। बाकी कलाकारों में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव , संजय मिश्रा और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।

Diljit Dosanjh: दिलजीत की गायकी की इम्तियाज अली ने की तारीफ, बोले- आपने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed