फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiya 3: क्या 'भूल भुलैया 3' से कियारा का पत्ता साफ? कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करेगी यह हसीना

Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
सार


 

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 deepika padukone to cast opposite kartik aaryan replaced kiara advani
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' करीब 2 महीने पहले रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला था। दर्शकों ने 'भूल भुलैया 2' को इतना पसंद किया कि ये फिल्म एक महीने के बाद भी सिनेमाघरों में धूम मचाती रही। 'भूल भुलैया 2' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की बेहतरीन सफलता के बाद निर्माता 'भूल भुलैया 3' बनाने की तैयारी में हैं। 

bhool bhulaiyaa 3 deepika padukone to cast opposite kartik aaryan replaced kiara advani
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स भूल भुलैया 3 को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाह रहे हैं। वहीं इस बार फिर फिल्म की स्टार बदल सकती है। इसके अलावा कहानी में भी बदलाव हो सकता है। खबर ये भी है कि भूल भुलैया 2 को 90 करोड़ रुपये में बनाया गया था और अब भूल भुलैया 3 को करीब 140 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। इसके अलावा ये भी सुनने में आया है कि भूल भुलैया 3 में कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस नहीं करेंगी।

bhool bhulaiyaa 3 deepika padukone to cast opposite kartik aaryan replaced kiara advani
दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स भूल भुलैया 3 के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सुझा रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में दीपिका पादुकोण से कोई बात नहीं हुई है, और न ही मेकर्स ने आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा की है। लेकिन अगर दीपिका पादुकोण की इस फिल्म में एंट्री होगी तो हो सकता है कि फिल्म में कुछ नया मसाला हो। वहीं दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन की जोड़ी भी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 deepika padukone to cast opposite kartik aaryan replaced kiara advani
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

90 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, तब्बू इत्यादि मुख्य भूमिका में थे। 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 266.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed