भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म ने पहले दिन से दर्शकों पर अपना ऐसा जादू चलाया कि नौ दिन बाद भी लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक खींचे चले आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि 10 दिनों में फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 10: भूल भुलैया 3 का शानदार सफर जारी, कार्तिक की सबसे कमाऊ फिल्म बनी
भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. यह फिल्म कार्तिक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म अब बन चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल भुलैया 3 ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर दिग्गजों को भी चौंका दिया। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म का मुकाबला बड़े बजट की फिल्म सिंघम अगेन से था। इसके बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। मौजूदा समय में यह फिल्म सिंघम अगेन से भी ज्यादा कमाई कर रही है।
पहले सप्ताह में ही भूल भुलैया 3 अपनी लागत वसूल करने में कामयाब रही थी। शुक्रवार को फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की। फिल्म ने शनिवार को 37 करोड़, रविवार को 33.5, सोमवार को 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को 10.75 करोड़ और गुरुवार को नौ करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई सात दिनों में 158.25 करोड़ रुपये रही।
दूसरे सप्ताहांत में भी भूल भुलैया 3 अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने नौवें दिन नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 10वें दिन फिल्म की कमाई में 62.16 फीसदी का उछाल नजर आया। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 14.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 197.99 करोड़ रुपये हो गई है।
भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। उनकी इस फिल्म में कार्तिक की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने अपने शानदर अभिनय से लोगों में मन में गहरी छाप छोड़ी है। इसके अलावा विजय राज, संजय मिश्रा और राजपाल यादव के किरदारों को भी काफी सराहा जा रहा है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बंगले के बाहर आकर फैंस को दिखाई अपनी झलक, तोहफे पाकर खिले लोगों के चेहरे