सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 11: भूल भुलैया 3 ने किया बड़ा कारनामा, कार्तिक की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Nov 2024 09:09 PM IST
सार

भूल भुलैया 3 का शानदार सफर जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस क्लब में शामिल होने वाली यह कार्तिक की पहली फिल्म है।
 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 11 Kartik Aaryan Anees Bazmee Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 3 इस समय सिनेमा प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन कर रही है। दूसरे सप्ताह में फिल्म मजबूती से अपने पैर जमाए हुए है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा कारोबार किया है।

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 11 Kartik Aaryan Anees Bazmee Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
अनीस बज्मी का चला जादू

भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। उन्हें कॉमेडी के साथ सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में बनाने का भी अनुभव है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया है। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यही वजह है, अब भी यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 11 Kartik Aaryan Anees Bazmee Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सिंघम अगेन से ज्यादा कमाई कर रही भूल भुलैया 3

सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 से तेज शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे सप्ताहांत आते-आते मामला पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। दूसरे सप्ताहांत में भूल भुलैया 3, अजय देवगन की फिल्म से कमाई के मामले में काफी आगे नजर आई। दूसरे वीकएंड में कार्तिक की फिल्म ने 41.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, सिंघम अगेन 33.5 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी।

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 11 Kartik Aaryan Anees Bazmee Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
11वें दिन इतनी रही कमाई

सिंघम अगेन को रविवार का काफी ज्यादा फायदा मिला। छुट्टी वाला दिन होने की वजह से फिल्म की कमाई में 10वें दिन उछाल नजर आया। रविवार को फिल्म ने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 97 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कारोबार 201.97 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 11 Kartik Aaryan Anees Bazmee Vidya Balan Madhuri Dixit
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
कार्तिक की पहली 200 करोड़ी फिल्म

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 रोज कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। हाल ही में यह अभिनेता की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। अब यह कार्तिक की पहली 200 करोड़ी फिल्म भी बन चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े तक भी पहुंच सकती है।
Ajay Devgn: अजय देवगन ने की जॉनी लीवर की जमकर तारीफ, बताया, किस फिल्म के लिए नहीं लिए एक भी पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed