फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 21: नहीं कम हो रहा रूह बाबा का जादू, तीन हफ्तों में बटोर डाले इतने करोड़

Thu, 21 Nov 2024 11:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2024 11:30 PM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa Movie Box Office Collection Day 21: फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की अदाकारी की सराहना हो रही है। आइए जानते हैं कि तीन हफ्तों में फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 21 Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा और विजय राज भी हैं। इस फिल्म में सभी की अदाकारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दिवाली के एक दिन बाद रिलीज किया गया था और यह फिल्म दर्शकों के दिलों में पूरी तरह से बस गई है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 21 Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
तीन हफ्ते में भूल भुलैया 3 ने की शानदार कमाई

फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये के आस-पास बताया जा रहा है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 158.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 58 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अपना प्रदर्शन बनाए रखा, और 21वें दिन एक करोड़ 57 लाख रुपये का कारोबार किया। कुल मिलाकर, तीन हफ्तों में भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 239.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 21 Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब
सिंघम अगेन को दे चुकी पटखनी

 रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 की अजय देवगन की सिंघम अगेन से कड़ी टक्कर हो रही थी। हालांकि, भूल भुलैया 3 ने अपनी शानदार कमाई से सिंघम अगेन को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म कमाई के मामले में भी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। कार्तिक की फिल्म जहां सुपरहिट होने की ओर बढ़ रही है। वहीं, सिंघम अगेन अब फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 21 Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
स्टार कास्ट की अदाकारी और कहानी ने दिलायी सफलता

भूल भुलैया 3 की स्टार कास्ट ने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की बेहतरीन अदाकारी ने फिल्म को और भी खास बना दिया है। कार्तिक आर्यन ने जहां अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता, वहीं माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की परफॉर्मेंस ने फिल्म को और भी दमदार बना दिया।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 21 Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले हफ्तों में और कमाई की उम्मीद

फिल्म का तीन हफ्तों में इतना अच्छा प्रदर्शन देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखेगी। फिल्म का कलेक्शन हर हफ्ते बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये के पार जाने की पूरी संभावना है। दर्शकों से मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया के बाद यह फिल्म अगले कुछ हफ्तों में सफलता के कुछ और नए रिकॉर्ड बना सकती है।
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने कास्टिंग काउच पर कह दी बड़ी बात, बोले- समझौते से रोल की गारंटी नहीं मिलती

फिल्म भूल भुलैया 3
पहले हफ्ते में कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते में कलेक्शन 58 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 23.32 करोड़ रुपये
कुल  239.57 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed