अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को लेकर समीक्षाएं आनी शुरू हो गई हैं। कई फिल्मी हस्तियों ने शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म की तारीफ की है, जिनमें अब बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सुजॉय घोष भी शामिल हो गए हैं। सुजॉय ने इस फिल्म को एक दिल छू लेने वाली फिल्म बताया और इसे दर्शकों को जरूर देखने की सलाह दी है।
I Want To Talk: इम्तियाज अली के बाद सुजॉय घोष ने की 'आई वांट टू टॉक' की समीक्षा, कहा- शूजित इन फिल्मों में..
Sujoy Ghosh reviews I Want To Talk: अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'आई वांट टू टॉक' अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बीते दिनों इम्तियाज अली से सराहनाएं मिली थीं, अब एक और निर्देशक सुजॉय घोष ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजॉय घोष ने कहा- जरूर देखें फिल्म
i saw "i want to talk" by shoojit.
आज गुरुवार, 21 नवंबर, 2024 को, सुजॉय घोष ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की समीझा की है। उन्होंने अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने शूजित की आई वांट टू टॉक देखी। बहुत अच्छी दिल को छू लेने वाली फिल्म है।" उन्होंने निर्देशक शूजित सरकार और अभिषेक बच्चन समते बाकी कलाकारों की भी तारीफ की। सुजॉय ने लिखा, "शूजित इन फिल्मों में बेहतरीन हैं। इसके साथ ही उनके पास अभिषेक और कलाकारों का एक शानदार समूह है। अगर आप इसे देख सकते हैं, तो जरूर देखें। "
such a nice heartfelt film.
shoojit excels in these films -- plus he has abhishek and a fantastic set of actors -- do see if you can....
कई शानदार कलाकार आएंगे नजर
निर्माताओं के तरफ से 'आई वांट टू टॉक' को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया था," जब आपको पता चले कि जीवन अप्रत्याशित है, तो अपने दिल की बात कहना याद रखें। एक ऐसे व्यक्ति की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो बात करने के लिए जीता है और जीवन को एक नया अर्थ देता है।" फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा अहिल्या बम्ब्रू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड, जॉनी लीवर आदि कलाकार शामिल हैं।
Amaran Box Office Collection Day 22: हिंदी नहीं इस भाषा के दर्शकों ने कराई ‘अमरण’ की बल्ले-बल्ले, जानें कमाई
इम्तियाज अली ने भी की है तारीफ
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। भावनात्मक रूप से गहन ये फिल्म शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताते चलें कि इस फिल्म को बीते दिनों एक और मशहूर बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली से भी सराहना मिल चुकी है। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था,"सेंटी कर दिया यार, शूजित सरकार। बहुत शानदार। अभिषेक बच्चन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ। बहुत बढ़िया और शुभकामनाएं, रितेश शाह।"
Stand Up Comedian: हंसाते-हंसाते कानूनी झमेले में फंसे ये स्टैंड अप कॉमेडियन, आलोचनाओं का भी करना पड़ा सामना
'किंग' की तैयारियों में हैं सुजॉय घोष
बात करें सुजॉय घोष की, तो वह जल्द ही अपने निर्देशन में बनने वाली 'किंग' की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबकि, इस फिल्म को साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज किए जाने की योजना बनाई जा रही है।
The Sabarmati Report Box Day 7 :'द साबरमती रिपोर्ट' की पहले सप्ताह में महज इतनी रही कमाई, जानें कुल कलेक्शन