फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report Box Day 7 :'द साबरमती रिपोर्ट' की पहले सप्ताह में महज इतनी रही कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Thu, 21 Nov 2024 09:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 21 Nov 2024 09:53 PM IST
सार

The Sabarmati Report Box Day 7: विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गया है। फिल्म अभी भी अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाने में कामयाब नहीं रह सकी है। आइए, जानते हैं फिल्म के पहले सप्ताह की कमाई। 
 

विज्ञापन
Vikrant Massey and Raashii Khanna starrer The Sabarmati Report Box Office Collection Day 7 is still same
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

विक्रांत मैसी और राशि खन्ना अभिनीत 'द साबरमती रिपोर्ट' लगातार बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म की रिलीज को अब 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि, फिल्म को कई राजनेताओं से काफी तारीफ मिली है, लेकिन फिर भी उसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा हैं। पहले दिन 1.25 करोड़ से शुरुआत करने वाली फिल्म अपने सातवें दिन भी महज 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Vikrant Massey and Raashii Khanna starrer The Sabarmati Report Box Office Collection Day 7 is still same
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

सातवें दिन 11.07 करोड़ रुपये पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत के बाद उम्मीद थी कि फिल्म अपनी बुरी शुरुआत को भूला कर वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन फिल्म शनिवार और रविवार को बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म आज, गुरुवार को अब तक 72 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। इससे फिल्म की कुल कमाई 11.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 

Vikrant Massey and Raashii Khanna starrer The Sabarmati Report Box Office Collection Day 7 is still same
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

पत्रकार की भूमिका में नजर आए विक्रांत 
'द साबरमती रिपोर्ट' 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बेस्ड है, जिसमें विक्रांत मैसी एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स के द्वारा किया गया है। फिल्म बीते 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। 
Kasthuri: अभिनेत्री कस्तूरी जेल से छूटीं, इशारों में साधा विरोधियों पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey and Raashii Khanna starrer The Sabarmati Report Box Office Collection Day 7 is still same
एकता कपूर-द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

टैक्स फ्री होने का भी नहीं मिला फायदा
विक्रांत मैसी की फिल्म, 'द साबरमती रिपोर्ट' को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी तारीफ मिली थी। इन सबके बावजूद 'द साबरमती रिपोर्ट' की कमाई में कोई सकारात्मक बदलावा नहीं हो रहा है। दरअसल, अभी सभी नई रिलीज फिल्मों पर कार्तिक कार्यन की 'भूल भुलैया 3' भारी पड़ रही है। हालांकि, निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म दूसरे वीकेंड पर कमाई की रफ्तार बढ़ा सकती है। 
Singham Again Collection Day 21: लगातार टूट रही सिंघम अगेन की उम्मीदें, तीसरे गुरुवार को महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
Vikrant Massey and Raashii Khanna starrer The Sabarmati Report Box Office Collection Day 7 is still same
अभिनेता विक्रांत मैसी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी आदित्यनाथ ने भी देखी फिल्म
बताते चलें कि इस फिल्म को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी तारीफ मिली थी। बीते दिनों विक्रांत मैसी मुख्यमंत्री से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई थी। मुख्यमंत्री ने फीनिक्स पलासियो मॉल में अपने कुछ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ये फिल्म सिनेमाघर में देखी है। 
Kanguva Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को तरसी कंगुवा, जानें आठवें दिन का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed