फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या के साथ कार्तिक ने शुरू किया ‘भूल भुलैया 3’ का प्रचार, साथ नजर आईं भाभी नंबर टू

Sat, 14 Sep 2024 08:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 14 Sep 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Starcast at the great indian kapil show 2 kartik aaryan vidya balan triptii start promotion
भूल भुलैया 3 प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का पहला सीजन बेहद मजेदार रहा, जिसमें कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ शिरकत करते देखे गए थे। वहीं, अभिनेता सीजन 2 में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन और उनकी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की टीम कपिल के शो के सेट पर पहुंची। अभिनेता समेत तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव और निर्देशक अनीस बज्मी ने कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए शूटिंग की है। सेट के बाहर से टीम की तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इसने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।  

Bhool Bhulaiyaa 3 Starcast at the great indian kapil show 2 kartik aaryan vidya balan triptii start promotion
कार्तिक आर्यन-भूल भुलैया 3 प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2' के सेट पर कार्तिक आर्यन का फंकी लुक देखने को मिला। अभिनेता व्हाइट और ऑरेंज कलर की टाई-डाई शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने नजर आए। इस दौरान उन्होंने सिर पर ब्लैक कैप लगा रखी थी। तस्वीरों में कार्तिक हमेशा की तरह हैंडसम हंक लग रहे हैं। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Starcast at the great indian kapil show 2 kartik aaryan vidya balan triptii start promotion
विद्या बालन-भूल भुलैया 3 प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका की भूमिका को दोहराने वालीं अभिनेत्री विद्या बालन भी कपिल के शो पर शिरकत करती नजर आईं। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर के अनारकली सूट में देखा गया। विद्या का ऑल ब्लैक लुक प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Palak Sidhwani: मुश्किल में फंसी 'तारक मेहता...,' की 'सोनू'? पलक को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में निर्माता!

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Starcast at the great indian kapil show 2 kartik aaryan vidya balan triptii start promotion
तृप्ति डिमरी-भूल भुलैया 3 प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3' के जरिए पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आने वाले हैं। 'एनिमल' में भाभी 2 के किरदार के बाद तृप्ति की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोग इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। कपिल के शो में तृप्ति को भी चार चांद लगाते देखा जाएगा। सेट पर अभिनेत्री रेड कलर की साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आईं। 

Kartik-Triptii: 'भूल भुलैया 3' के बाद फिर जमेगी कार्तिक-तृप्ति की जोड़ी! अनुराग बसु की फिल्म में करेंगे रोमांस

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Starcast at the great indian kapil show 2 kartik aaryan vidya balan triptii start promotion
राजपाल यादव-अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' की शूटिंग करने राजपाल यादव और फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी भी पहुंचे। राजपाल यादव को सी ग्रीन आउटफिट में स्पॉट किया गया। वहीं, अनीस बज्मी काले रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में स्वैग बिखेरते नजर आए। 'भूल भुलैया 3' की बात करें तो यह इस साल दिवाली के अवसर पर यानी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगी। वहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed