फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: जूनियर एनटीआर ने किया संदीप रेड्डी वांगा को ट्रोल, 'देवरा' के सवाल पर 'एनिमल' को लेकर किया पलटवार

Sat, 14 Sep 2024 04:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 14 Sep 2024 04:57 PM IST
सार

'देवरा: भाग 1' के सितारे इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच जूनियर एनटीआर एक चैट सेशन के दौरान 'एनिमल' फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को ट्रोल करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga asked Jr NTR about Devara runtime to which actor retaliated by giving Animal example
संदीप रेड्डी वांगा-जूनियर एनटीआर (देवरा प्रमोशन) - फोटो : एक्स

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा: भाग 1' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोराताला शिवा के जरिए निर्देशित इस एक्शन-फंतासी फिल्म के ट्रेलर ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। सितारे जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान 'एनिमल' फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के कलाकारों के साथ एक चैट शो की मेजबानी की। इस दौरान सितारों ने फिल्म के बारे में दिलचस्प किस्से साझा किए। साथ ही जूनियर एनटीआर, संदीप रेड्डी वांगा को रोस्ट करते भी नजर आए। 

Sandeep Reddy Vanga asked Jr NTR about Devara runtime to which actor retaliated by giving Animal example
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

इस चिट चैट का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इसमें जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह जूनियर एनटीआर के जरिए वांगा को ट्रोल करना था, जब वांगा ने 'देवरा' के रनटाइम के बारे में सवाल पूछा। 'देवरा' के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में वांगा पूछते नजर आ रहे हैं कि 'देवरा: पार्ट 1' कितना लंबा है। इस पर कोराताला ने मजाक में कहा कि यह विडंबना है कि वांगा एक फिल्म का रनटाइम पूछ रहे हैं।

Ram Govind Passes Away: 'तोहफा मोहब्बत का' के निर्देशक राम गोविंद का निधन, शाम को होगा अंतिम संस्कार

Sandeep Reddy Vanga asked Jr NTR about Devara runtime to which actor retaliated by giving Animal example
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

इसके बाद जूनियर एनटीआर ने तुरंत वांगा से सवाल किया, 'सर, एनिमल का रनटाइम क्या है? 3:15?' फिल्म निर्माता ने जवाब देते हुए कहा कि यह 3 घंटे 24 मिनट की थी, जो जूनियर एनटीआर के मनोरंजन के लिए काफी थी। वीडियो में वांगा को 'देवरा: पार्ट 1' ट्रेलर के पैमाने, वीएफएक्स और एक्शन की प्रशंसा करते हुए भी दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga asked Jr NTR about Devara runtime to which actor retaliated by giving Animal example
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie

संदीप रेड्डी वांगा, सैफ से यह भी पूछते हैं कि क्या उनका किरदार पहले भाग में मारा जाएगा या वह भाग 2 में भी नजर आएंगे। हालांकि, पूरा वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है, इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि सैफ ने इस सवाल पर क्या प्रतिक्रिया दी। इस बीच, जूनियर एनटीआर ने सीजीआई द्वारा बनाए गए 35 मिनट के अंडरवाटर सीक्वेंस पर बात की। क्लिप के अंत में जान्हवी कहती हैं कि फिल्म बड़ी हिट होगी और सभी के होश उड़ा देगी। 

Siddhant Chaturvedi: तृप्ति डिमरी के कहने पर सिद्धांत ने खाए थे पनीर मोमोज, बोले-उसने मेरे साथ धोखा किया है

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga asked Jr NTR about Devara runtime to which actor retaliated by giving Animal example
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed