फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: 'द बकिंघम मर्डर्स' की धीमी शुरुआत, 'स्त्री 2' और 'गोट' ने कमाए इतने करोड़

Sat, 14 Sep 2024 08:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 Sep 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Friday Report The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest of All Time
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर अभिनीत फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की कमाई की शुरुआत धीमी हुई है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का जलवा अब भी देखने को मिल रहा है। इसके, विजय जोसेफ उर्फ दलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया। 

Box Office Collection Friday Report The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest of All Time
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द बकिंघम मर्डर्स

फिल्म जानें जां के बाद करीना कपूर द बकिंघम मर्डर्स नाम की क्राइम थ्रिलर फिल्म में नजर आई हैं। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई की गति सुस्त नजर आई। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि करीना कपूर की दमदार अदाकारी शनिवार और रविवार को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी। 

Box Office Collection Friday Report The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest of All Time
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 अब भी छप्परफाड़ कारोबार कर रही है। कमाई के मामले में यह हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन चुकी है। पठान और गदर 2 के हिंदी भाषा की कमाई को पीछे छोड़ने के बाद अब फिल्म की निगाहें शाहरुख खान के जवान के हिंदी संस्करण के कारोबार को पीछे छोड़ने पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Friday Report The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest of All Time
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

पहले हफ्ते में स्त्री 2 ने 291.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 141.4 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 70.2 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा चौथे हफ्ते ने 36.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है। 30वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 542.7 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Friday Report The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest of All Time
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोट

विजय की फिल्म गोट हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि, यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म के बड़े बजट के हिसाब से इसकी कमाई की रफ्तार को सुस्त ही कहा जाएगा। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 178 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने छह करोड़ 94 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही गोट का कुल कलेक्शन 184.94 करोड़ रुपये हो गया है।
Esha Deol: 'दस' फिल्म के प्रीमियर के दौरान एशा देओल ने एक आदमी को मार दिया था तमाचा, जानें क्या था मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed