{"_id":"670671ef02c495abed04da69","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-trailer-launch-madhuri-dixit-misses-the-event-sends-message-details-inside-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचीं माधुरी, वीडियो संदेश के जरिए बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचीं माधुरी, वीडियो संदेश के जरिए बताई वजह
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार फिल्म में रूह बाबा का सामना दो-दो मंजुलिका से होने वाला है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। फिल्म में मंजुलिका के किरदार निभाने वाली माधुरी दीक्षित इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
हालांकि, वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुईं। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेत्री ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे काम के लिए सच्चे प्यार और मेहनत से बनाई गई फिल्म करार दिया। इस क्लिप में उन्होंने आगे कहा कि वह इसे देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर ही हैं।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से विद्या ने 17 साल बाद भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में वापसी की है। फिल्म में उनके अलावा और तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
कार्यक्रम के दौरान माधुरी दीक्षित ने वीडियो संदेश में कहा, "यह फिल्म सच्चे दिल और आत्मा से बनाई गई है। इस उल्लेखनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित थी। दुर्भाग्य से कुछ प्रतिबद्धताओं की वजह से मैं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी, लेकिन मैं आत्मा से आपके साथ हूं। हमने जो बनाया है, उस पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने का मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।