Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bhool Bhulaiyaa 4: Akshay Kumar and Kiara Advani might share screen with Kartik Aaryan in fourth installment
{"_id":"672c3515ef1416aff20e8253","slug":"bhool-bhulaiyaa-4-akshay-kumar-and-kiara-advani-might-share-screen-with-kartik-aaryan-in-fourth-installment-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 4: क्या चौथी किस्त में अक्षय कुमार और कियारा की होगी एंट्री? भूषण कुमार ने खोले पत्ते","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhool Bhulaiyaa 4: क्या चौथी किस्त में अक्षय कुमार और कियारा की होगी एंट्री? भूषण कुमार ने खोले पत्ते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:11 AM IST
सार
फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में लगी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में अक्षय कुमार नजर आए थे। दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। अब जब भूल भुलैया 4 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है तो इसमें अक्षय कुमार की एंट्री के भी दावे किए जा रहे हैं।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। रूह बाबा बनकर लौटे कार्तिक को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस बीच इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में अब दावे किए जा रहे हैं कि 'भूल भुलैया 4' अक्षय कुमार भी आ सकते हैं। साथ ही दूसरी किस्त में नजर आईं कियारा आडवाणी की एंट्री भी हो सकती है। निर्माता भूषण कुमार ने भी इसके कुछ संकेत दे डाले हैं।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मल्टी स्टारर होगी भूल भुलैया 4
पहले खबर थी कि 'भूल भुलैया 3' की सफलता के बाद, भूषण कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म की चौथी किस्त लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि भूल भुलैया 4 में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी भी कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन साझा कर सकते हैं। भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ऐसी अटकलें थीं कि कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार तीसरे पार्ट में कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब टी-सीरीज के एमडी और निर्माता भूषण कुमार ने भूल भुलैया 4 के मल्टी-स्टारर फिल्म होने की संभावनाओं पर बात की है।
3 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhushankumar_official
फिल्म की कहानी पर है निर्भर
भूषण कुमार ने कहा कि 'सबकुछ कहानी पर निर्भर करता है'। उन्होंने अक्षय कुमार की मौजूदगी की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ लाना तभी सार्थक होगा, जब कोई ठोस कहानी हो। कहा जा रहा है कि इस वक्त भूषण कुमार के पास कई फिल्में हैं, जो उनके दिल के काफी करीब हैं। ये चर्चित फिल्मों के दूसरे और तीसरे पार्ट पर भी काम करने में जुटे हैं। इनमें धमाल 4 भी डेवलपमेंट स्टेज पर है। इसकी शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है।
Fabulous Lives vs Bollywood Wives S3: 25 साल नीलम कोठारी ने किया कैमरे का सामना, पहली शादी पर भी की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आसान नहीं होगा चौथा पार्ट'
इसके अलावा पति पत्नी और वो 2, भूल भुलैया 4 भी आगामी तीन सालों में बन सकती हैं। दोनों में कार्तिक आर्यन होंगे। इससे पहले भूल भुलैया 4 को लेकर निर्देशक अनीस बज्मी भी बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'पार्ट 4 एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। चाहे कोई भी बनाए, लेकिन यह बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि चौथी फिल्म की तुलना सीधे पहली, दूसरी और तीसरी फिल्मों से होगी। यह किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। मेरे लिए भी नहीं'।
Bhool Bhulaiyaa 4: क्या चौथी किस्त में अक्षय कुमार और कियारा की होगी एंट्री? भूषण कुमार ने खोले पत्ते
विज्ञापन
5 of 5
बॉक्स ऑफिस पर छाई भूल भुलैया 3
फिलहाल बात करें 'भूल भुलैया 3' की तो यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। करीब 150 करोड़ रुपये बजट में बनी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 148.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रोहित शेट्टी की सिंघम 3 से चल रहा है, लेकिन कार्तिक की फिल्म आगे निकलती दिख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।