अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज था। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। पहले दिन फिल्म को एक सधी शुरुआत मिली थी। अब फिल्म के दूसरे दिन वीकेंड के पहले दिन का फायदा उठाने की उम्मीद थी। जानते हैं क्या दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी या घटी?
Bhooth Bangla Collection: ‘भूत बंगला’ के लिए ऐसी रही वीकेंड की शुरुआत, दूसरे दिन फिल्म की हुई इतनी कमाई
Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ की दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए दूसरे दिन कैसा रहा प्रदर्शन और क्या वीकेंड की शुरुआत का फिल्म को मिला फायदा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन की कमाई
‘भूत बंगला’ के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन शनिवार को 11.11 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, इन आंकड़ों के देर रात बढ़ने की भी उम्मीद है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी और पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे। इस तरह से अब ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन 27.11 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
पहले दिन हुई ठीक-ठाक शुरुआत
‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, क्योंकि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटी है। इसलिए उम्मीद थी कि फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिल्म ने पहले 12.25 करोड़ रुपए के साथ एक ठीकठाक शुरुआत ही की।
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ से हो रही टक्कर
‘भूत बंगला’ के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ तो बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर चुकी है। आज 31वें दिन भी फिल्म ने 2.76 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह से ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन अब 1108.58 करोड़ रुपए तक पहुं गया है।
वहीं मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ 9 दिनों में ही लाखों में सिमट गई है। फिल्म ने 9वें दिन शनिवार को सिर्फ 71 लाख रुपए की कमाई की है। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 30.06 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

कमेंट
कमेंट X