{"_id":"69e4e9fc03ed12f1a80992be","slug":"bhooth-bangla-starring-akshay-kumar-day-3-sunday-box-office-collection-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वीकएंड पर बढ़ी ‘भूत बंगला’ की कमाई? जानें तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने कितना कमाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या वीकएंड पर बढ़ी ‘भूत बंगला’ की कमाई? जानें तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने कितना कमाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:13 PM IST
सार
Bhooth Bangla Day 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ क्या उनकी बाकी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों जैसा कमाल कर पा रही है। जानिए, तीसरे दिन इस फिल्म ने कितना कमाया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार जब कभी भी हॉरर-कॉमेडी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं, उन्हें हमेशा सराहा गया है। क्या यही लीक फिल्म ‘भूत बंगला’ ने फॉलो की है या फिर इस बार अक्षय कुमार के हाथ निराशा लगी है। जानिए, तीसरे दिन में आकर ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन कितना है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
तीसरे दिन फिल्म ने कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘भूत बंगला’ ने तीसरे दिन 17.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। इस फिल्म ने शनिवार को 19 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। पहले दिन यह 12.25 करोड़ और पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ कमाने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
50 करोड़ क्लब में हुई शामिल
तीन दिन में ही अक्षय कुमार की फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। इस फिल्म ने अब तक 52.79 कराेड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ की बातें करें तो इसने 113.59 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। ऐसे में ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की पिछली फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन का आधा कलेक्शन तो बटोर चुकी है।
4 of 5
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म ‘भूत बंगला’ की कहानी?
इस फिल्म की कहानी में अक्षय कुमार का किरदार अपनी बहन की शादी पुश्तैनी महल में करने की योजना बनाता है। लेकिन शादी की तैयारियों के दौरान डर का माहौल बनता है। एक वधूसुर नाम का प्राणी समस्या खड़ी करता है। वह कईदुल्हनों को अब तक अगवा कर चुका है। इस स्टोरी लाइन पर हॉरर, कॉमेडी दर्शकों को देखने को मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'भूत बंगला'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ से थिएटर में मुकाबला
भूत बंगला’ के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ भी बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ ने रविवार को यानी रिलीज के 32वें दिन 4.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इसका कुल कलेक्शन अब तक 1,114.56 करोड़ रुपये हो चुका है।
इसके अलावा ‘डकैत’ ने दसवें दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं, इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 31.60 करोड़ रुपये हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X