फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये फिल्में बयां करती हैं 'भोपाल गैस त्रासदी' का दर्द, याद आ जाएगा 35 साल पुराना खौफनाक मंजर

Tue, 03 Dec 2019 11:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Bhopal Gas Tragedy 35 anniversary of This Tragedy Memorable Films
भोपाल गैस त्रासदी - फोटो : Twitter

भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) 2-3 दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने में जहरीली गैस के रिसाव से हुई थी। इस त्रासदी को आज 35 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन आज भी इसका दर्द लोगों की आंखों से बह रहा है। कड़ाके की ठंड के रात में हुए इस हादसे में तकरीबन 8000 लोगों की जान दो सप्ताह के भीतर चली गई थी। कई लोगों को फेफड़ों संबंधी बीमारी हो गई तो कई जिंदगी भर के लिए विकलांग हो गए। वो बच्चे भी इसके कहर से न बच सके जो उस वक्त गर्भ में थे। वहीं 8000 से ज्यादा लोग इसके दुष्प्रभाव की वजह से बीमार होकर दम तोड़ चुके हैं। इस डरावने मंजर पर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं। आज हम बात करेंगे उन्हीं फिल्मों की।

Bhopal Gas Tragedy 35 anniversary of This Tragedy Memorable Films
Bhopal Gas Tragedy

भोपाल एक्सप्रेस

भोपाल एक्सप्रेस 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। महेश मथाई के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दो नए शादीशुदा जोड़ों की कहानी थी जिनकी जिंदगी भोपाल गैस त्रासदी के बाद बिल्कुल बदल जाती है। फिल्म में केके मेनन, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने काम किया था।

Bhopal Gas Tragedy 35 anniversary of This Tragedy Memorable Films
bhopal gas tragdy

'भोपाल− ए प्रेयर फॉर रेन' 

'भोपाल− ए प्रेयर फॉर रेन' नाम की फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में देसी कलाकारों के साथ-साथ हॉलीवुड अभिनेता कल पेन ने भी काम किया था। यह फिल्म भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कानूनी पहलू या इंसाफ को नहीं बल्कि फिल्म घटना को दर्शाती है। बता दें इस फिल्म के रिसर्च से लेकर फाइनल प्रिंट तक सात साल का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal Gas Tragedy 35 anniversary of This Tragedy Memorable Films
Bhopal Gas Tragedy

'द यस मेन फिक्स द वर्ल्ड'

यह डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एंडी बिचलबम और माइक बोनान्नो ने मिलकर बनाई थी। फिल्म मुख्य रूप से भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के हक और न्याय की लड़ाई पर केंद्रित थी।
विज्ञापन
Bhopal Gas Tragedy 35 anniversary of This Tragedy Memorable Films
Bhopal Gas Tragedy

'वन नाइट इन भोपाल'

बीबीसी ने 2004 में यह डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों और भुक्तभोगियों के दर्द और अनुभवों को उन्हीं की जुबानी पर्दे पर चित्रित किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed