{"_id":"5c611819bdec2259e364eb0f","slug":"bhumi-pednekar-done-hard-work-for-sushant-singh-rajput-starrer-film-sonchiraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस भूमि कैसे बन गई चंबल में रहने वाली देहाती लड़की, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस भूमि कैसे बन गई चंबल में रहने वाली देहाती लड़की, खुद किया खुलासा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूमि पेडनेकर एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो परफेक्शन के लिए प्रयास करती हैं। अनुराग कश्यप की अगली फिल्म सांड की आंख की शूटिंग के लिए तो भूमि ने अपना भेष बदला ही है। फिल्म सोन चिड़िया के लिए भी भूमि ने खुद को एक नए किरदार में बदल देने के लिए बहुत मेहनत की है।
2 of 4
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर
- फोटो : file photo
एक मार्च को रिलीज हो रही सोन चिड़िया में इंदुमती का किरदार कर रहीं भूमि पेडनेकर बहुत बिंदास और मॉडर्न स्टाइल वाली अभिनेत्री हैं, ऐसे में बुंदेलखंड के एक गांव की ठेठ देहाती लड़की का और वह भी 70 के दशक के माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं था।
3 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : file photo
कम लोगों को ही पता है कि सोच चिड़िया के टीजर और ट्रेलर में दिखने वाला भूमिल पेडनेकर का गेटअप दरअसल उनका खुद का डिजाइन किया हुआ है। सेट पर मौजूद लोगों की मानें तो उन्होंने अपनी त्वचा को धूप से झुलसने, मौसम की मार वाला दिखाने के लिए बहुत सारा मेकअप किया। उनकी त्वचा को बदरंग किया गया ताकि यह किसी ऐसे व्यक्ति की त्वचा की तरह लगे जिसने चंबल घाटी का धूप और ताप सहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : file photo
भूमि ने हिंदी फिल्मों में अब तक जितनी भी भूमिकाएं की हैं, सबमें वह अपनी रीयल लाइफ से काफी अलग लगी हैं। दम लगा के हईशा के लिए भूमि ने वजन बढ़ाया था। टॉयलेट-एक प्रेम कथा में उन्होंने खुद को एक छोटे शहर की मजबूत प्रगतिशील युवती के रूम में ढाला। फिर शुभ मंगल सावधान में एक छोटे शहर की लड़की सुगंधा का किरदार निभाया और जोया अख्तर की लस्ट स्टोरीज में काम करने वाली बाई के किरदार में तो उन्होंने सबको चौंका दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।