{"_id":"5c611581bdec22738813b7d2","slug":"mahesh-anand-wanted-to-work-in-rangeela-raja-pahlaj-nihalani-revealed-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रंगीला राजा' के सेट पर ऐसा था महेश आनंद का बर्ताव, पहलाज निहलानी बोले-'कॉल करके काम मांगा लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रंगीला राजा' के सेट पर ऐसा था महेश आनंद का बर्ताव, पहलाज निहलानी बोले-'कॉल करके काम मांगा लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mahesh anand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में विलेन का रोल निभाकर हिट होने वाले महेश आनंद का शनिवार को निधन हो गया है । वर्सोवा स्थित फ्लैट पर महेश का शव सड़ी-गली हालत में मिला। खबरों की मानें तो निधन दो दिन पहले ही हो गया था। पड़ोसियों को बदबू आई तब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी ।
2 of 6
mahesh anand
महेश आनंद पिछले 18 साल से बेरोजगार थे । फिल्म में उनको काम मिलना बंद हो गया था। वो फिल्मों में वापसी करना चाहते थे । इसके चलते उन्होंने फिल्ममेकर पहलाज निहलानी को कॉली कर काम मांगा था । इस बारे में अब पहलाज निहलानी का बयान आया है ।
3 of 6
mahesh anand
उन्होंने कहा, 'उसने कहा था कि वो रंगीला राजा में काम करना चाहता है । मैंने उससे बताया कि पूरी फिल्म शूट हो चुकी है सिर्फ क्लाइमैक्स बचा है । उसने कहा कि वो क्लाइमैक्स के लिए फिट रहेगा । मुझे पता चल गया था कि महेश को काम की सख्त जरूरत है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mahesh anand
'मैंने क्लाइमैक्स के लिए महेश का रोल तैयार करवाया । लेकिन समस्या ये थी कि महेश काम पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे थे । वो अपनी ही दुनिया में मस्त रहते थे। वो रोल के लिए मेहनत नहीं कर रहा थे। जब उसको काम की जरूरत थी तो उसने काम देने पर दबाव बनाया। अब काम मिलने पर मेहनत नहीं कर रहा थे।'
विज्ञापन
5 of 6
mahesh anand
पहलाज पहले भी महेश के साथ काम कर चुके थे । उन्होंने आगे कहा, 'मुझे महेश हमेशा से ही पसंद था । वो हमेशा से अपनी डील को लेकर साफ-साफ बात करता था । उन दिनों महेश के फिजीक से कई हीरो जलते थे । जब किसी फाइट सीन के लिए वो अपनी शर्ट उतारता था तो हीरो असुरक्षित महसूस करते थे ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।