सब्सक्राइब करें

शूटिंग सेट पर जल गया अक्षय कुमार की इस हीरोइन का चेहरा, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 18 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
bhumi pednekar face fire during saand ki aankh shooting
बॉलीवुड - फोटो : social media

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सांड की आंख में व्यस्त हैं। खबर है कि शूटिंग के दौरान प्रास्थेटिक के कारण उनका चेहरा जल गया है साथ ही चेहरे पर कुछ छाले भी पड़ गए हैं। भूमि की पीआर टीम ने उनकी एक तस्वीर जारी की है जिसमें उनके चेहरे की हालत साफ तौर पर देखी जा सकती है।

Trending Videos
bhumi pednekar face fire during saand ki aankh shooting
बॉलीवुड - फोटो : social media

बता दें कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के दम पर ही दस्तक दे पाती हैं। इधर भूमि स्किन विशेषज्ञ से सलाह ले शूटिंग जारी की हुई है। अभिनेत्री ने ऐसा इसलिए किया है ताकि फिल्म के शूटिंग शिड्यूल प्रभावित ना हो। फिल्म में भूमि का किरदार चंद्रो तोमर का है जो अपनी बहन प्रकाशी ( तापसी पन्नू ) के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्पशूटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhumi pednekar face fire during saand ki aankh shooting
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हो रही है जहां तेज गर्मी में आठ घंटे तक शूट करना होता है। इस दौरान तीन घंटे उनके मेकअप में भी लगते हैं। त्वचा संबंधी परेशानी को भूमि नजरअंदाज करती रही थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि फिल्म में कोई बाधा आए। 

bhumi pednekar face fire during saand ki aankh shooting
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

भूमि की टीम ने बताया, 'फिल्म का मेकअप बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, लेटेक्स और चिपकने जैसे रसायनों का मिश्रण अभिनेत्रियों पर हर रोज इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि उन्हें स्क्रीन पर दो बूढ़ी महिलाओं की तरह दिखने की जरूरत है। अभिनेत्री ने इससे पहले भी अपनी त्वचा जलने की एक तस्वीर साझा की थी। 

विज्ञापन
bhumi pednekar face fire during saand ki aankh shooting
परतापुर रेलवे स्टेशन पर सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर रेलवे स्टेशन पर ‘सांड़ की आंख’ फिल्म की शूटिंग सुबह से लेकर शाम तक होती रही। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की एक झलक देखने के लिए आसपास के लोगों का तांता लगा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed