सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: भूमि की पोस्ट में मिला नई फिल्म का इशारा, बताया- 'इस चीज को खाने से मुझे नशा हो जाता है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 May 2025 07:27 PM IST
सार

Bhumi Pednekar Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह चाय के साथ बन का मजा लेती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की ओर इशारा किया है।
 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar monsoons on set filming says Bun maska and chai gets me high
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि पेडनेकर ने आज अपना एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के सेट से कई मजेदार और दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भूमि चाय और बन का मजा लेती नजर आ रही हैं। भूमि की इन तस्वीरों को सेलेब्स और फैंस दोनों बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

 
Trending Videos
Bhumi Pednekar monsoons on set filming says Bun maska and chai gets me high
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि का इंस्टाग्राम पोस्ट
आज भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उन्हें चाय और बन मस्का का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने बेहतरीन बताया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भूमि ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'बन मस्का और चाय से मुझे नशा हो जाता है। मानसून, सेट पर, फिल्मांकन, भूमि पेडनेकर, चाय।' हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने शूटिंग की ओर इशारा जरूर किया, लेकिन प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar monsoons on set filming says Bun maska and chai gets me high
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
सेलेब्स और फैंस के मजेदार कमेंट्स
भूमि की इन तस्वीरों पर सेलेब्स और प्रशंसक जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। अदिति राव हैदरी ने फायर और लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। फिल्म मेकर नुपुर अस्थाना ने लिखा, 'यम्म यम्म', नेहा अधविक महाजन ने लिखा, 'यह प्यार है', भूमि के एक फैन ने लिखा, 'आपकी तरह पतला कैसे हो', एक और फैन ने लिखा, 'बन मस्का पसंदीदा हल्का नाश्ता है', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा बॉलीवुड क्वीन।' 
Bhumi Pednekar monsoons on set filming says Bun maska and chai gets me high
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
'द रॉयल्स 2' में नजर आएंगी भूमि
फिलहाल, भूमि इन दिनों वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आ रही हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में वह सोफिया कनमनी शेखर का किरदार निभा रही हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज एक राजकुमार अविराज सिंह (ईशान खट्टर) और सोफिया के बीच प्यार की कहानी दिखाती है, जो एक पुरानी हवेली को लग्जरी होमस्टे में बदलने के दौरान शुरू होती है। निर्माताओं ने इस सीरीज के अगले सीजन की भी घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
Bhumi Pednekar monsoons on set filming says Bun maska and chai gets me high
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
भूमि का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो भूमि जल्द ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'दलदल' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: Param Sundari Teaser: ‘परम सुंदरी’ के टीजर में फैंस को भायी सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी, सोनू निगम का चला जादू

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed