फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू के साथ हुई लड़ाई पर भूमि पेडनेकर ने फिर दी सफाई, कहा- 'लोग हम दोनों की...'

Fri, 15 Nov 2019 09:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 15 Nov 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar on fight with Taapsee Pannu during Saand Ki Aankh said we are soul sisters
Bhumi Pednekar,taapsee pannu - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड कलाकारों के बीच भी बहुत बार अनबन की खबरें सुनने को मिलती हैं। ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच सुनने को मिला था। बीते महीने इन दोनों अभिनेत्रियों को लेकर ऐसी खबरें आईं कि फिल्म 'सांड की आंख' की शटिंग के दौरान तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच लड़ाई हो गई। जिसके बाद दोनों ही अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर सफाई देने पड़ी थी। अब एक बार फिर से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने तापसी के साथ हुई लड़ाई को लेकर सफाई दी है। 

Bhumi Pednekar on fight with Taapsee Pannu during Saand Ki Aankh said we are soul sisters
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हाल ही में भूमि पेडनेकर के तापसी पन्नू के साथ हुई लड़ाई की खबर को महज अफवाह और मजाक करना बताया है। भूमि पेडनेकर ने कहा, 'मैं और तापसी केवल अपने निर्देशक से मजाक कर रहे थे। ये पूरा मजाक अप्रैल फूल के समय का था, लेकिन लोग इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। तापसी और मैं हम दोनों बहनों से बढ़कर (Soul Sister's) हैं। '

Bhumi Pednekar on fight with Taapsee Pannu during Saand Ki Aankh said we are soul sisters
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर ने कहा कि लोग हम दोनों की दोस्ती को समझ नहीं पा रहे हैं साथ ही दो हीरोइनें कैसे लड़ सकती हैं। इसके अलावा भूमि पेडनेकर और भी ढेर सारी बातें की। गौरतलब है कि 'सांड की आंख' की शूटिंग के दौरान तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच तब उस समय गहमागहमी देखने को मिलती है जब भूमि पेडनेकर एक सीन का रीटेक चाहती थीं वहीं तापसी उस सीन को रीशूट नहीं करना चाहती थी क्योंकि उन्हें लगा था कि वो सीन सही शूट हुआ है। रीशूट से शुरू हुई बात देखते ही देखते बहस में बदल गई। इतना ही नहीं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है शूटिंग को स्थगित करना पड़ा जाता है। दोनों अभिनेत्रियों की इस बहस को ऐसे पेश किया गया था कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को सोशल मीडिया सफाई देनी पडी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar on fight with Taapsee Pannu during Saand Ki Aankh said we are soul sisters
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

तापसी पन्नू ने इस बहस को लेकर ट्विटर पर लिखा था, 'छोटे मुद्दें पर गहमाहमी हो जाते हैं क्योंकि व्यस्त शेड्यूल और कठिन शूटिंग की वजह से इंसान के तौर पर ऐसा होने स्वभाविक है।' इतनी ही नहीं तापसी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा था कि इस मुद्दे ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं है। वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने तापसी पन्नू के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, 'मैं भी इसी बात में विश्वास करती हूं और सकारात्मक चीजों को देखना पसंद करती हूं। हमने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। कृप्या इस तरह की अफवाहों के साथ हमारे रिश्तों को खराब करने की कोशिश ना करें।'

विज्ञापन
Bhumi Pednekar on fight with Taapsee Pannu during Saand Ki Aankh said we are soul sisters
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनकर की फिल्म सांड की आंख इस महीने 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। लंबे समय से फिल्म अपने अनूठे विषय की वजह से चर्चा में रही। 

पढ़ें: BB13: बिग बॉस ने खेला बड़ा खेल, सिद्धार्थ शुक्ला के दो 'कट्टर दुश्मनों' को दी बड़ी सजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed