बी आर चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक का दूसरा शेड्यूल सोमवार से लखनऊ में फिर शुरू हो रहा है। पहले शेड्यूल के बाद मुंबई लौटीं फिल्म की लीड हीरोइन भूमि पेडनेकर कल शाम मुंबई से लखनऊ रवाना हुईं। यहां मुंबई एयरपोर्ट वह काफी उत्साह में नजर आईं हालाकिं पिछले हफ्ते मूल फिल्म की हीरोइन विद्या सिन्हा के निधन की खबर से भूमि को काफी धक्का लगा है।
विद्या सिन्हा की यादें लेकर भूमि पहुंचीं लखनऊ, आज से शुरू होगा 'पति पत्नी और वो' का अगला शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें:- विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कही ये बात
फिल्म की रीमेक बना रहे फिल्ममेकर्स इस बात की तैयारी में रहे है कि इस रीमेक के पूरा होने के बाद के पहले शो में वह फिल्म की दोनों मुख्य हीरोइनों विद्या सिन्हा और रंजीता को इसके लिए जरूर बुलाते। विद्या सिन्हा का भी लंबी बीमारी के बाद बीते हफ्ते मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखीं परवीन बाबी भी दुनिया छोड़ चुकी हैं। फिल्म में पैरलल लीड करने वाली एक और हीरोइन रंजीता इन दिनों अमेरिका में रहती हैं।
यह भी पढ़ें:- विद्या सिन्हा के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
विद्या सिन्हा के निधन का भूमि पेडनेकर को काफी दुख हुआ। वह कहती हैं, ‘विद्या जी एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिनके सहज, सरल और सुलझे हुए अभिनय ने पूरी एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। उन पर फिल्माए गए गाने हिंदी सिनेमा के कालजयी गीतों में शुमार होते हैं। जिस किसी ने भी विद्या जी का जरा भी साथ पाया है, वह उन्हें कभी नहीं भूल सकता।’ विद्या सिन्हा की ये यादें लेकर लखनऊ के लिए रवाना होते समय भूमि काफी संजीदा नजर आईं।
भूमि को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स ने घेर लिया और उनकी जिद पर भूमि ने कुछ पोज भी दिए लेकिन इस दौरान भी भूमि के चेहरे पर पहले जैसी चमक दमक नहीं दिखी। वह कहने को तो फोटो खिंचवाती रहीं पर उनके करीबी बताते हैं कि विद्या सिन्हा के निधन का भूमि पर काफी गहरा असर हुआ है।