फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा से बात न होने पर भड़कीं शोनाली और शिल्पा के ऑफर ठुकराने सहित मनोरंजन की 5 खबरें

Mon, 19 Aug 2019 11:57 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 19 Aug 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim to Shipla Shettty here is top 5 Entertainment news
Zaira Wasim and Shilpa Shetty - फोटो : file photo

जायरा वसीम से बात ना होने पर भड़कीं शोनाली बोस


जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद से वहां मौजूद हालातों पर डायरेक्टर शोनाली बोस ने चिंता और नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर भारत सरकार के फैसले को असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने ये सब बातें अभिनेत्री जायरा वसीम से फोन पर संपर्क ना होने पर बोली हैं। शोनाली बोस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जायरा वसीम की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। 

यह भी पढ़ें:- अनुच्छेद 370 को इस डायरेक्टर ने बताया असंवैधानिक, गुस्से में लिखी लंबी पोस्ट, वजह जायरा वसीम से जुड़ी

Zaira Wasim to Shipla Shettty here is top 5 Entertainment news
Shilpa Shetty, Shivraj Singh Chauhan - फोटो : amar ujala

10 करोड़ का ऑफर ठुकराने वाली शिल्पा शेट्टी के मुरीद हुए पूर्व सीएम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें पतले होने की दवाई का विज्ञापन करने का ऑफर मिला था, लेकिन 10 करोड़ रुपये के इस ऑफर को शिल्पा शेट्टी ने एक झटके में ठुकरा दिया। उनकी इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा शेट्टी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दवाई का विज्ञापन ना करने पर शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर तारीफ की है।

यह भी पढ़ें:- 10 करोड़ का ऑफर ठुकराने वाली शिल्पा शेट्टी के मुरीद हुए पूर्व सीएम, बोले-प्रशंसनीय कद

Zaira Wasim to Shipla Shettty here is top 5 Entertainment news
Karan Johar - फोटो : social media

यूजर के 'गे' कहने पर भड़के करण जौहर
करण जौहर जब भी अपनी लैंगिकता को लेकर ट्रोल हुए, उन्होंने अपने व्यंग्य से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी। करण जौहर को हर दिन ऐसे ट्रोलर के साथ जूझना पड़ता है। हाल ही में करण जौहर को एक यूजर ने फिर से ट्रोल करने की कोशिश की । ऐसे में करण ने भी यूजर को जवाब दिया। यूजर ने टि्वटर पर लिखा, 'करण जौहर की लाइफ पर एक मूवी बनानी चाहिए। करण जौहरः द गे'। यूजर का ये ट्वीट देखकर करण भड़क उठे । उन्होंने यूजर को करारा जवाब दिया। 

यह भी पढ़ें:- यूजर के 'गे' कहने पर भड़के करण जौहर, अपने व्यंग्य से ट्रोलर की बोलती कर दी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim to Shipla Shettty here is top 5 Entertainment news
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram

पति नवाब शाह के साथ 'दबंग 3' के सेट पर पहुंचीं पूजा बत्रा
पूजा बत्रा और नवाब शाह ने हाल ही में गुपचुप शादी रचाई। इन दोनों ने अपनी शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ किया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि पूजा बत्रा नवाब शाह की 'दबंग 3' फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। यहां तक कि वह सेट पर पति का डांस देखने भी पहुंचीं। 

यह भी पढ़ें: - शादी के बाद पति को सरप्राइज देने के लिए पूजा ने किया ये काम, देखकर नवाब को भी नहीं हुआ यकीन

विज्ञापन
Zaira Wasim to Shipla Shettty here is top 5 Entertainment news
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान को लेकर एकता का बड़ा खुलासा
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिससे फैन काफी खुश हैं। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जो एडल्ट कॉल सेंटर में काम करता है और लड़की की आवाज में मर्दों से बात करता है। इस बीच एकता कपूर ने आयुष्मान को फिल्म में क्यों लिया इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

यह भी पढ़ें:- इस वजह से आयुष्मान खुराना को मिली 'ड्रीम गर्ल', एकता कपूर ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed