फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भव्य समारोह में 'साहो' का नया गाना 'बैड ब्वॉय' लांच, प्रभास को देखने उमड़ी लाखों की भीड़

Mon, 19 Aug 2019 11:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 19 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
saaho pre release event prabhas and shraddha kapoor film new song bad boy
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली के बाद फैंस प्रभास की आने वाली फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब प्रभास अपने फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म साहो का ट्रेलर जारी किया गया। एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। अब जब फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं तो इसकी टीम दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

saaho pre release event prabhas and shraddha kapoor film new song bad boy
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्म का एक गाना लॉन्च किया गया। 'बैड ब्वॉय' नाम के गाने में प्रभास के साथ जैकलीन थिरकती हुई नजर आएंगी। इवेंट में प्रभास को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी।

saaho pre release event prabhas and shraddha kapoor film new song bad boy
साहो - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में गाने की शूटिंग ऑस्ट्रिया में हुई। इस गाने को प्रभास और जैकलीन के बीच फिल्माया गया। गाने को बादशाह और नीति मोहन ने गाया है। गाने के बारे में जैकलीन ने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि 'प्रभास के साथ काम करना एक मजेदार अनुभव था। गाने में भी एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। प्रभास के साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी ऐसे में जब यह सॉन्ग मुझे ऑफर किया गया तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
saaho pre release event prabhas and shraddha kapoor film new song bad boy
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

साहो के इस प्री-रिलीज इवेंट में करीब एक लाख लोगों के शिरकत करने की बात कही जा रही है। इवेंट में लोगों का प्यार देखकर प्रभास कई मौकों पर इमोशनल भी हो गए। फिल्म की बात करें तो जबरदस्त एक्शन के साथ ही श्रद्धा और प्रभास का रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म को बनने में करीब दो साल से अधिक का वक्त लगा है। वहीं इसे टॉलीवुड की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।

पढ़ें: 'साहो' का पावर पैक ट्रेलर हुआ रिलीज, जोरदार एक्शन के बीच श्रद्धा संग रोमांस करते दिखे प्रभास

विज्ञापन
saaho pre release event prabhas and shraddha kapoor film new song bad boy
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के साथ जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे और नील नितिन मुकेश के लुक भी काफी कमाल के दिख रहे हैं। सुजीत निर्देशित फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed