{"_id":"5d598af78ebc3e89eb1c76ca","slug":"shonali-bose-said-article-370-removed-form-jammu-and-kashmir-is-unconstitutional-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जायरा संग तस्वीर शेयर कर डायरेक्टर ने लिखी पोस्ट, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को बताया असंवैधानिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जायरा संग तस्वीर शेयर कर डायरेक्टर ने लिखी पोस्ट, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को बताया असंवैधानिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shonali Bose, Zaira Wasim
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर को विशेेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद से वहां मौजूद हालातों पर डायरेक्टर शोनाली बोस ने चिंता और नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर भारत सरकार के फैसले को असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने ये सब बातें अभिनेत्री जायरा वसीम से फोन पर संपर्क ना होने पर बोली हैं।
2 of 5
Shonali Bose
- फोटो : social media
शोनाली बोस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जायरा वसीम की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- '#NotmyIndia,बीते दो हफ्ते से जम्मू-कश्मीर में संचार सुविधाएं बंद हैं। भारतीय लोकतंत्र पर काले बादल देखकर मेरा दिल भारी हो गया है। 90 के दशक में कांग्रेस सरकार के दौरान भी भयानक रूप से घाटी के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ था। मासूम युवाओं की गुमशुदगी और हत्या कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं, जोकि बेरहम तरीका है। मैं हर भारतीय से पूछना चाहती हूं कि रातोंरात आपके राज्य को बांटकर केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया गया हो? तो आपको कैसा महसूस होगा?'
शोनाली बोस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'अनुच्छेद 370 को थोड़ी देर के लिए एक तरफ कर दो और ईमानदारी से जवाब दें। इस असंवैधानिक फैसले से मैं गुस्से और सदमे में हूं। हम वहां के लोगों के दर्द को केवल महूसस कर सकते हैं कि अभी भी वहां पर ब्लैकआउट है। निजी तौर पर मैं वहां किसी को नहीं जानती थी, लेकिन अब वहां मेरी एक बच्ची है, जायरा वसीम, जोकि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की दिल और आत्मा है। मैं एक साल से उन्हें और उनकी परिवार को जानती हूं। उनके साथ जम्मू-श्रीनगर में काफी वक्त बिताया। ये सब होने के 1 दिन पहले मैं उनके साथ जम्मू में थी।'
शोनाली बोस आगे लिखती हैं- 'जम्मू- कश्मीर में अचानक से सेना के जवानों की तैनाती से जायरा बेहद चिंतित थीं। मैंने जायरा को कहा है कि वो कुछ गलत ना सोचे। इसके बाद से मैं उससे संपर्क नहीं कर पा रही हूं और उसे हिम्मत नहीं दे पा रही हूं। ईद की मुबाकरबाद भी नहीं दे पाई। मुझे यकीन है कि वो ईद नहीं मना पाए होंगे। हम हर दिन संपर्क में रहने का वादा कर अलग हुए थे, लेकिन मैं अभी अपने बच्ची तक नहीं पहुंच पा रही हूं।' सोनाली बोस की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।'
आपको बता दें कि शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जायरा ने पोस्ट लिखकर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद आम हो या खास हर एक के मन में कई सवाल खड़े हो गए थे। जायरा ने सिनेमाजगत छोड़ने की वजह खुद का धर्म से होती दूरी बताई थी। जायरा वसीम की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।