फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल से कंधे में दर्द झेल रही थीं फातिमा सना शेख, पोस्ट में खुलासा-कैसे मिला आराम?

Sun, 18 Aug 2019 07:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 18 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh revealed she suffering for shoulder pain last 3 years
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने दर्द और खुशी दोनों को बयां किया है। 
Fatima Sana Shaikh revealed she suffering for shoulder pain last 3 years
Fatima Sana Shaikh - फोटो : file photo
रविवार को फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सालों पुराने कंधे के दर्द का खुलासा किया। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा- 'मैं पिछले तीन सालों से कंधे के दर्द से जूझ रही हूं और मुझे कभी इसका इलाज नहीं मिला। मुझे हर रोज दर्द होता था।'

पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के दिन खूब ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख, वजह बनी उनकी प्रोफाइल फोटो
Fatima Sana Shaikh revealed she suffering for shoulder pain last 3 years
Fatima Sana Shaikh - फोटो : social media
फातिमा सना शेख ने कैप्शन में खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा- फिर एक दिन मुझे @ dr.nilayshah मिले, इनसे मिलने के बाद मैं तीन साल बाद पहली बार बिना दर्द के सो पाई हूं।' पोस्ट के साथ फातिमा ने अपने डॉक्टर्स का शुक्रिया भी अदा किया। फातिमा सना शेख की इस तस्वीर में उनके डॉक्टर्स नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So, I have been dealing with a major shoulder problem since past three years and i could never find a cure. I was in pain every single day. And then one day I was introduced to @dr.nilayshah and I kid you not after two sessions I slept for the first time in three years without any pain. He is amazing!thank you @dr.nilayshah 👨🏽⚕️

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh revealed she suffering for shoulder pain last 3 years
fatima sana shaikh - फोटो : file photo
वहीं बीते दिनों 15 अगस्त के दिन फातिमा सना शेख को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। दरअसल, 15 अगस्त के दिन उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पूरे काले रंग की तस्वीर नजर आ रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहने लगे कि वो पाकिस्तान का समर्थन कर रही हैं। 

पढ़ें: जायरा वसीम के जैसी नहीं इन 4 एक्ट्रेस की सोच, बॉलीवुड में एक्टिंग से कमा रहीं नाम-शोहरत
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh revealed she suffering for shoulder pain last 3 years
Fatima Sana Shaikh - फोटो : file photo
हालांकि ट्रोल होने के बाद फातिमा सना शेख को इस पूरे मामले में सामने आकर सफाई देनी पड़ा थीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फातिमा ने सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने लोगों के बीच अपनी समस्या रखी। फातिमा ने लिखा, 'कोई मेरे बारे में टि्वटर पर गलत जानकारी फैला रहा है। मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो ब्लैक नहीं लगाई। भगवान जाने कि क्या समस्या है। प्रोफाइल फोटो की वजह से मुझे सुबह से लोग नफरत भरे मैसेज भेज रहे हैं। कृप्या किसी भी गलत पोस्ट पर विश्वास ना करें।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed