{"_id":"5d594cb18ebc3e89762f3cb8","slug":"shivraj-singh-chauhan-praise-shilpa-shetty-for-10-crore-offer-reject-of-slimming-pills-ad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ का ऑफर ठुकराने वाली शिल्पा शेट्टी के मुरीद हुए पूर्व सीएम, बोले-प्रशंसनीय कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 करोड़ का ऑफर ठुकराने वाली शिल्पा शेट्टी के मुरीद हुए पूर्व सीएम, बोले-प्रशंसनीय कदम
Sun, 18 Aug 2019 07:33 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 18 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty, Shivraj Singh Chauhan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें पतले होने की दवाई का विज्ञापन करने का ऑफर मिला था, लेकिन 10 करोड़ रुपये के इस ऑफर को शिल्पा शेट्टी ने एक झटके में ठुकरा दिया। उनकी इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा शेट्टी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
shivraj singh chauhan
- फोटो : file photo
दवाई का विज्ञापन ना करने पर शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा शेट्टी की तारीफ की है। उन्होंने शिल्पा शेट्टी की ट्विटर पर तारीफ करते हुए लिखा- 'समाज के प्रति सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे अभिनेत्री @TheShilpaShetty ने बखूबी निभाया। उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के ऑफर को केवल इसलिए मना कर दिया,क्योंकि उन्हें प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था। यह उनका प्रशंसनीय कदम है। मैं अभिनंदन करता हूं।'
पढ़ें: फैंस के सेल्फी लेने पर एक्ट्रेस ने किया था ऐसा बर्ताव, अब देनी पड़ी सफाई
समाज के प्रति सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे अभिनेत्री @TheShilpaShetty ने बखूबी निभाया। उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के ऑफर को केवल इसलिए मना कर दिया,क्योंकि उन्हें प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था। यह उनका प्रशंसनीय कदम है। मैं अभिनंदन करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019
पढ़ें: फैंस के सेल्फी लेने पर एक्ट्रेस ने किया था ऐसा बर्ताव, अब देनी पड़ी सफाई
shilpa shetty
- फोटो : social media
शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट पर उनके समर्थक और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि उन्हें एक दवाई का विज्ञापन करने के लिए 10 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे, लेकिन शिल्पा ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। शिल्पा का मानना है कि सेहत के लिए सही डाइट और वर्कआउट काफी है। पतले होने की दवाइयां नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty
- फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि जिस चीज पर वो खुद विश्वास नहीं करतीं, उसका प्रमोशन नहीं कर सकतीं। बता दें कि शिल्पा फिटनेस के मामले में नई अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। शिल्पा अपने फिटनेस ऐप के जरिए लोगों को व्यायाम सिखाती हैं। साथ ही हेल्दी फूड बनाना भी सिखाती हैं।
पढ़ें: विद्या बालन को आई स्ट्रगलिंग दिनों की याद, बोलीं- 'एक्ट्रेस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'
पढ़ें: विद्या बालन को आई स्ट्रगलिंग दिनों की याद, बोलीं- 'एक्ट्रेस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'
विज्ञापन
shilpa shetty
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो शिल्पा योगा के बाद 10 मिनट का मेडिटेशन भी करती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वो व्यायाम करते वीडियो साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'निकम्मा' है।