हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर टाइगर का जिम करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 200 किलोग्राम का वजन उठाते नजर आ रहे हैं। टाइगर के इस वीडियो को देखने के बाद ना केवल उनके प्रशंसक बल्कि फिल्म जगत की हस्तियां भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को अब तक देख चुके 13 लाख से ज्यादा लोग, शिल्पा बोली-'बाप रे!'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को खुद टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। टाइगर ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जिम में इस तरह से कड़ी मेहनत करते हुए काफी वक्त हो गया, 200 किलोग्राम। हाई स्कूल के दिनों में बहुत हल्का महसूस किया करता था।' टाइगर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी ने किया स्टंट, यूजर बोला- टाइगर श्रॉफ के साइड इफेक्ट्स
टाइगर के इस वीडियो पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया- 'बाप रे!' उनके अलावा डीनो ने भी लिखा- 'बेहतरीन, मेरे विचार से यह सबसे अच्छा व्यायाम है।' टाइगर श्रॉफ आखिरी बार 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन के साथ जल्द ही 'वॉर' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में वाणी कपूर भी हैं। टाइगर श्रॉफ ने 'वॉर' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था- 'इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। ऋतिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हैं?' ऋतिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। ऋतिक ने लिखा- 'यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं।'
यह भी पढ़ें:- टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर
यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बन रही है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन का पीछा करते नजर आ रहे थे। कई जगह पर तो दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने भी नजर आ रहे थे।