भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) नए विवाद में फंस गए हैं। खेसारी पर आरोप है कि उनका 18 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया है। चेक बाउंस होने पर अभिनेता के खिलाफ जिला छपरा में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। खेसारी ने एक व्यक्ति को बैंक का 18 लाख का चेक दिया था जो बाउंस हो गया। खेसारी ने यह जमीन पत्नी के नाम खरीदी थी। अब इस मामले पर खेसारी का बयान भी आ गया है।
18 लाख का चेक बाउंस होते ही खेसारी लाल यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR, अब अभिनेता ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स नाउ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव ने यह जमीन जून में छपरा के असहनी गांव में खरीदी थी। खेसारी ने यह जमीन कुल 22 लाख रुपये में मृत्युंजय पांडे नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। इस व्यक्ति को पैसे देने के लिए खेसारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा का 18 लाख रुपये का चेक दिया था। रिपोर्ट के अनुसार बैंक में पर्याप्त रकम ना होने की वजह से चेक बाउंस हो गया।
यह भी पढ़ें:- अनुच्छेद 370 हटाने पर खेसारी लाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार का जताया आभार
खबर के अनुसार चेक बाउंस होते ही खेसारी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। अब इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव का बयान भी आ गया है। अभिनेता का कहना है कि उनके बैंक में 70 लाख रुपये हैं लेकिन उन्होंने ही बैंक को मृत्युंजय पांडे का चेक का भुगतान करने से रोका था। उनका कहना है कि जमीन का दाखिल अभी तक खारिज नहीं है। जमीन बेचने से पहले उसे अपने नाम दाखिल खारिज कराना था।
यह भी पढ़ें:- दर्शकों के सामने खेसारी लाल यादव ने कहा- लव यू, सपना चौधरी ने ऐसे किया रिएक्ट
इससे पहले खेसारी लाल यादव घाटी में अनुच्छेद 370 हटने पर दिए गए बयान की वजह से काफी चर्चा में रहे। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार खेसारी लाल यादव हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'दुनिया' के मुहूर्त में पहुंचे थे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर प्रतिक्रिया दी। खेसारी ने सरकार के फैसले को सही बताया और उसका समर्थन भी किया।
खेसारी लाल यादव के इस बयान की भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है। फिल्मों के अलावा खेसारी लाल यादव दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। बीते महीने बिहार में बाढ़ से कई जिलों में हालात बिगड़ गए थे। बारिश की वजह से कोसी और गंडक नदी उफान पर आ गई थी जिससे बाढ़ के हालत पैदा हो गए थे। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खेसारी सामने आए थे।