फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्रेड गेम्स 2: गुरुजी से पहले ये दो किरदार निभा सकते थे पंकज त्रिपाठी, ऑडीशन वीडियो में खुलासा

Sun, 18 Aug 2019 05:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 18 Aug 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi played Guruji role in Sacred Games 2 audition video leaked
Pankaj Tripathi - फोटो : you tube

'सेक्रेड गेम्स 2' (Sacred Games 2) वेबसीरीज रिलीज हो चुकी है। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। खास बात है कि पहले सीजन की तरह इस सीजन में भी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) हैं, हालांकि दूसरे सीजन में उनका किरदार ज्यादा अहम है। इस वेबसीरीज में पंकज त्रिपाठी ने गुरुजी का किरदार निभाया है। चेहरे पर गंभीरता और डायलॉग बोलने के अंदाज को अगर 'सेक्रेड गेम्स 2' की जान कहे तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इस बीच यूट्यूब पर पंकज त्रिपाठी के ऑडीशन का वीडियो वायरल हो रहा है। 

Pankaj Tripathi played Guruji role in Sacred Games 2 audition video leaked
Pankaj Tripathi - फोटो : you tube

इस वीडियो को अब तक करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए गणेश गायतोंडे, बंटी और गुरुजी तीनों का ऑडीशन दे रहे हैं। वीडियो में पहले अभिनेता गणेश गायतोंडे के डायलॉग बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद उन्हें बंटी के डायलॉग बोलने के लिए कहा जाता है। 

यह भी पढें:- 'सेक्रेड गेम्स 1' में गायतोंडे की ऐसे उजड़ी थी दुनिया, पढ़िए आखिरी चार एपिसोड्स की पूरी कहानी

Pankaj Tripathi played Guruji role in Sacred Games 2 audition video leaked
Pankaj Tripathi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बंटी के डायलॉग को पंकज त्रिपाठी पढ़ते हैं और बोलने से इनकार कर देते हैं। वीडियो में पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं कि इसमें ज्यादा अश्लील भाषा का इस्तेमाल है। इसके बाद पंकज त्रिपाठी गुरुजी के डायलॉग पढ़ते हैं। पंकज त्रिपाठी जैसे ही गुरुजी के डायलॉग बोलना शुरू होते हैं तो वीडियो बना रहे कैमरामैन उनकी बातें ध्यान से सुनते हैं। इस वीडियो को नेटफ्लिक्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है। 'सेक्रेड गेम्स 2' में नए किरदारों को शामिल किया गया है। जिसमें कल्कि के अलावा यादव मैम का रोल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi played Guruji role in Sacred Games 2 audition video leaked
Kalki Koechlin and Pankaj Tripathi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कल्कि ने वेबसीरीज में गुरुजी के अनुयायी का रोल निभाया है। इस बारे में कल्कि कहती हैं- 'इस किरदार को पाने के लिए मुझे ऑडीशन देना पड़ा। जब ऑडीशन की बारी आई तो मुझे एक सीन दिया गया जहां मैं पहली बार सरताज से मिलती हूं और उसे आश्रम के बारे में बताती हूं। उस वक्त तक मेरे पास पूरी स्क्रिप्ट नहीं थी, तब मुझे मां शीला के बारे में बताया गया था। मैंने ओशो पर बनी वाइल्ड कंट्री देखी है। जब मैंने ऑडीशन दिया था तो उस वक्त मेरे बाल भी बहुत कुछ मां शीला जैसे ही थे।'

यह भी पढ़ें:- Recap: 'सेक्रेड गेम्स 2' समझने से पहले यहां पढ़िए सीजन वन की पूरी कहानी, एपिसोड दर एपिसोड

विज्ञापन
Pankaj Tripathi played Guruji role in Sacred Games 2 audition video leaked
Sacred Games - फोटो : Netflix

आपको बता दें, सीरीज की रिलीज होने के पहले तक आम लोगों के साथ ही सितारे भी काफी उत्सुक थे। ऐसे में सैफ ने बताया था कि आमिर खान ने उन्हें फोन किया था। सैफ ने कहा था- 'आमिर ने मुझसे पूछा- सुनो ये त्रिवदी कौन है? क्या वो मर गया है? क्या हुआ है? आमिर के इन सवालों के जवाब मैं नहीं दे पाया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed