मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का प्यार अब जग जाहिर हो चुका है। इन दोनों ने अपने प्यार को सोशल मीडिया पर कुबूल किया जिसके बाद आए दिन यह दोनों एक साथ कई बार देखे गए। यहां तक कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे की तस्वीर की तारीफ भी करते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिस पर अर्जुन कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। अर्जुन कपूर का यह कमेंट वायरल हो रहा है।
कुत्ते के साथ मलाइका ने तस्वीर शेयर कर लिखा- 'खुशनुमा रविवार' तो अर्जुन ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में मलाइका सोफे पर बैठी हुई हैं। तस्वीर में मलाइका ने नाइट सूट पहना हुआ है और पास में उनका कुत्ता भी बैठा हुआ है। इस तस्वीर को मलाइका ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'खुशनुमा रविवार।' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर ने लिखा- 'फोटोग्राफर के पास बहुत क्षमता है लड़की।'
Happyyyyy sundayyyyyy....../ ♥️♥️♥️
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
अर्जुन कपूर के इस कमेंट के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलाइका की यह तस्वीर हो सकता है कि उन्होंने ने ही खींची हो। ऐसा कई बार हुआ है कि अर्जुन ने मलाइका से सोशल मीडिया पर यह पूछा कि यह तस्वीर किसने खींची है? एक दूसरे की तस्वीर कमेंट करने से पहले अर्जुन और मलाइका 17 अगस्त को एक साथ पार्टी में भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें:- अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा- 'जब उसने मुझे मुस्कुराते पाया', मलाइका ने किया मजेदार कमेंट
अर्जुन और मलाइका फिल्म निर्माता रितेश सिद्धवानी की पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों की कार के अंदर की तस्वीरें छाई हुई हैं। तस्वीरों में अर्जुन काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं जबिक मलाइका ड्रेस पहने हुई हैं।
यह भी पढ़ें:- मलाइका का अर्जुन कपूर के चाचा ने उड़ाया मजाक, तस्वीर पर किया ये कमेंट
मलाइका ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन के जन्मदिन के दिन किया था। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी जिसमें वह अर्जुन का हाथ पकड़े हुए थीं। तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं अर्जुन कपूर। ढेरा सारा प्यार और हमेशा खुश रहो।'