करण जौहर के चैट शो में कई सेलिब्रिटीज दिल खोलकर बात कर चुके हैं। इस बार करण की मेहमान भूमि पेडनेकर और 'स्त्री' फिल्म एक्टर राजकुमार राव पहुंचे। शो के दौरान इन दोनों स्टार्स ने कई खुलासे किए। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने ऐसी बात बोल दी जिसे जानकर प्रियंका चोपड़ा को बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
प्रियंका के पति निक को डेट करना चाहती हैं अक्षय कुमार की हीरोइन, करण जौहर के सामने बताया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में करण जौहर ने इन दोनों स्टार्स से सवाल किए जिसका जवाब दोनों ने बड़ी बेबाकी से दिया। 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने भूमि पेडनेकर से पूछा कि वह किस एक्ट्रेस के पति को डेट करना चाहती हैं। इसका जवाब देते हुए भूमि ने कहा- 'मैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को डेट करना चाहूंगी। वह बहुत अच्छे हैं। उनका गाना सुनते ही मैं बड़ी हुई हूं। वह बहुत ज्यादा क्यूट हैं।'
भूमि पेडनेकर से यह सवाल पूछने से पहले करण जौहर ने कई और सवाल किए थे। करण ने राजकुमार राव से शो के दौरान पूछा था कि वह किस एक्ट्रेस को डेट करना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में राजकुमार राव ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया तो वहीं भूमि पेडनेकर ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा के पति को डेट करना चाहती हैं।
Watch the episode and answer the questions to win a Koffee mug autographed by the new age breakthrough actor @RajkummarRao. #KoffeeWithKaran #KoffeeWithRaj. pic.twitter.com/Ahdt88xRqg Watch the episode and answer the questions to win a Koffee mug autographed by the new age breakthrough actor @RajkummarRao. #KoffeeWithKaran #KoffeeWithRaj. pic.twitter.com/Ahdt88xRqg
भूमि पेडनेकर आखिरी बार 'पैडमैन' फिल्म में नजर आई थीं। जल्द ही भूमि की फिल्म 'सोनचिड़िया' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भूमि के साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी। राजकुमार राव की बात करें तो वह आखिरी बार 'स्त्री' फिल्म में नजर आए थे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी।
'स्त्री' फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिलहाल राजकुमार राव कंगना रनौत के साथ 'मेंटल है क्या' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के कई पोस्टर्स आ चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था।