फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता-पिता के अलग होने पर पहली बार बोलीं सारा अली खान, कहा- ऐसे घर में रहना अच्छा नहीं...

Mon, 28 Jan 2019 07:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 28 Jan 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan saifaover her parents divorce and many more topics
sara ali khan

अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से दर्शकों के दिलों में उतरने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। अपनी मासूमियत, स्वीटनेस, कॉन्फिडेंस और एक्टिंग से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है। उनकी बातों में लोगों को बहुत सच्चाई नजर आती है। लोग सारा की हाजिर जवाबी के भी कायल हैं। यही वजह है कि वो अपनी हमउम्र के स्टार्स से कहीं आगे निकल चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने अपने मम्मी-पापा के अलग होने पर अपने दिल की बात कही।

sara ali khan saifaover her parents divorce and many more topics
Sara Ali Khan - फोटो : Instagram

इंटरव्यू के दौरान जब सारा से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने माता-पिता के बीच के एज गैप को लेकर सवाल किया है, तब सारा ने कहा, 'हां मैंने पूछा था कि वो दोनों इस पर क्या सोच रहे थे। मैंने मां से कहा कि आप 26 साल की थीं और वो उम्र में बहुत छोटे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो आज मैं नहीं होती।'

sara ali khan saifaover her parents divorce and many more topics
सैफ अली खान अमृता सिंह

सैफ और अमृता के अलग होने पर सारा ने कहा, 'ऐसे घर में रहना अच्छा नहीं होता जहां लोग खुश ना हों। व्यक्तिगत तौर पर दोनों ही काफी कूल और पॉजिटिव हैं। मगर जब दोनों साथ होते हैं तो ऐसे नहीं होते हैं, दोनों ने ये समझ लिया और अलग हो गए। अब मेरे दो ऐसे घर हैं जहां पर मैं कंफर्टेबल महसूस करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan saifaover her parents divorce and many more topics
sara ali khan - फोटो : news18

सारा ने कहा कि जब उनके पिता, करीना कपूर से शादी कर रहे थे तो उनकी मां ने काफी सपोर्ट किया था। यहां तक की शादी के दौरान मां ने ही उनके कपड़ों का चुनाव किया था। सारा ने कहा कि, 'मैंने मां से ही पूछा कि मैं क्या पहनुंगी, उन्होंने सजेस्ट किया कि मैं पार्टी में कौन सी इयररिंग्स पहनूं।'

विज्ञापन
sara ali khan saifaover her parents divorce and many more topics
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सारा अली खान गणतंत्र दिवस के खास मौके पर नजर आई थीं। सारा इसे खास तरीके से मनाने के लिए जवानों के बीच पहुंची थीं। वहां उन्होंने अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया और उन्हें बधाई 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed