फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumika Chawla: भूमिका को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर की मौत पर हुई मीडिया कवरेज को एक्ट्रेस ने कहा घटिया

Thu, 27 Apr 2023 12:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 27 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bhumika Chawla recall working with Sushant Singh Rajput in MS Dhoni biopic remember poor coverage of his death
भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई हैं, जिसको लेकर वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले भूमिका ने फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। फिल्म में सुशांत ने क्रिकेटर एमएस धोनी की भूमिका निभाई थी तो वहीं अभिनेत्री ने सुशांत की बड़ी बहन का किरदार निभाया था। सुशांत के साथ फिल्म में अभिनेत्री के कुछ ही सीन्स थे, लेकिन उन्हें अभिनेता के साथ प्यारा और खास जुड़ाव महसूस हुआ था, जिसे वह आज तक याद करती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने सुशांत के बारे में बात की।

Bhumika Chawla recall working with Sushant Singh Rajput in MS Dhoni biopic remember poor coverage of his death
भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

भूमिका चावला ने रांची में अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि सुशांत अपने जीवन और कई अन्य चीजों के बारे में बात किया करते थे। वह बस बैठकर उनकी बातें सुना करती थीं, जिससे उन्हें यह एहसास होता था कि अभिनेता भी आम इंसान होते हैं और वह भी अपनी भावनाओं से गुजरते हैं। जब उन्हें सुशांत की मौत के बारे में पता चला तो वह लंबे समय तक इससे उबर नहीं पाईं।

Filmy Wrap: नवाजुद्दीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज और OMG 2 पर आया नया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Bhumika Chawla recall working with Sushant Singh Rajput in MS Dhoni biopic remember poor coverage of his death
भूमिका चावला और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

भूमिका चावला ने सुशांत की मौत के दौरान हुए मीडिया कवरेज को घटिया बताया। उन्होंने कहा कि वह उस दौरान बॉलीवुड, भाई-भतीजावाद या ड्रग्स समेत कई मुद्दों पर बात की गई और कवरेज की गई। समाचार चैनलों ने उन चीजों को बेकार कर दिया। उस समय प्राइम टाइम शोज आज के सास-बहू प्रकरण की तरह लग रहे थे।

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने ओटीटी को बताया फिल्म इंडस्ट्री से बेहतर, बोलीं- एक्ट्रेस को मिलती है ज्यादा फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumika Chawla recall working with Sushant Singh Rajput in MS Dhoni biopic remember poor coverage of his death
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा कि हर चैनल पर अपनी मर्जी से कवरेज कर रहा था। अभिनेत्री ने सवालिया तंज कसते हुए कहा कि सभी चैनल ऐसा क्यों कर रहे थे? क्या वह यह बताना नहीं चाहते थे कि देश में वास्तव में क्या चल रहा है या फिर उनके पास असल में चर्चा करने के लिए कोई और विषय नहीं था या फिर इसलिए कि वह लोगों का ध्यान एक मुद्दे से भटका कर दूसरे मुद्दे पर केंद्रित करना चाह रहे थे।

Bhumika Chawla: 'जब वी मेट' के लिए करीना नहीं भूमिका थीं पहली पसंद, अब छलका फिल्म से रिप्लेस होने का दर्द

विज्ञापन
Bhumika Chawla recall working with Sushant Singh Rajput in MS Dhoni biopic remember poor coverage of his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

भूमिका चावला ने कहा कि ऐसा चार महीने तक चला, जबकि देश महामारी से जूझ रहा था। चैनल अपने ही डिबेट शो चला रहे थे, लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि आप जनता से अदालत नहीं चला सकते। पहले आप मामले को सुलझाएं, फिर जनता को बताएं। खबरें पेश करते समय शालीनता नहीं थी। सुशांत को लेकर बहुत कुछ कहा गया। किसी ने कहा कि वह अकेले थे। किसी ने कहा कि वह अवसाद में थे। मुझे नहीं पता कि असल में क्या हुआ।

A R Rahman: एआर रहमान ने मंच पर पत्नी को टोका, कहा- हिंदी में नहीं तमिल में बात करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed