फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका को और मोदी की फिल्म निर्देशकों से अपील सहित ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 09 Aug 2019 12:33 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 09 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bhupen Hazarika Honoured Bharat Ratna and PM Modi appeal to film makers top entertainment news
Bhupen Hazarika and PM Modi - फोटो : Social Media

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ ये सम्मान मरणोपरांत नाना जी देशमुख और भूपेन हजारिका को दिया गया। 'ओ गंगा तुम बहती हो क्यों', 'दिल हूम हूम करे' जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज देने वाले संगीतकार भूपेन हजारिका बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वह कवि, फिल्म निर्माता, लेखक, असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी थे।  



पढ़ें: भूपेन हजारिका को मरणोपरांत 'भारत रत्न', लाखों दिलों पर ऐसे करते थे राज

Bhupen Hazarika Honoured Bharat Ratna and PM Modi appeal to film makers top entertainment news
mahesh babu

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन 9 अगस्त को होता है। फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से संबंध रखने वाले महेश बाबू ने कई शानदार फिल्में दी हैं। वह साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार में से माने जाते हैं। संपत्ति के मामले में भी महेशा बाबू कई अभिनेताओं से आगे हैं। इस बात की खुलास का तब हुआ जब इसी साल टैक्स का भुगतान न करने पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने उनके सभी खातों को सील कर दिया था।

पढ़ें: 127 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक सुपरस्टार महेश बाबू ,उनकी इन 5 कारों की कीमत कर देगी हैरान

Bhupen Hazarika Honoured Bharat Ratna and PM Modi appeal to film makers top entertainment news
Hansika Motwani - फोटो : twitter

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 2003 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। हंसिका का जन्म 1991 में बिजनेसमैन प्रदीप मोटवानी के घर पर हुआ था।

पढ़ें: 16 की उम्र में 18 साल बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं हंसिका, पहली ऐसी एक्ट्रेस जिसका बना है मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhupen Hazarika Honoured Bharat Ratna and PM Modi appeal to film makers top entertainment news
Payal Rohatgi and Malala Yousafzai - फोटो : Social Media

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। शांति का नोबेल जीतने वाली पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई ने बृहस्पतिवार को कहा पिछले 70 साल से कश्मीर के लोग बदहाली में जी रहे हैं। उनका कोई विकास नहीं हुआ। वहां के लोगों को अमन और चैन से जिंदगी जीने का हक है। मलाला के इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी भड़क गईं और उन्होंने कहा कि मलाला को कश्मीर की चिंता छोड़ POK के बारे में बताना चाहिए।

पढ़ें: मलाला ने कश्मीर पर जताई चिंता तो भड़की पायल रोहतगी बोलीं- बलूचिस्तान में होता है अत्याचार

विज्ञापन
Bhupen Hazarika Honoured Bharat Ratna and PM Modi appeal to film makers top entertainment news
Pm Narendra Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर विस्तृत बात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास की धीमी गति के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया तो यहां के विकास के लिए प्रतिबद्धता भी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर की चिंता पूरे देश की चिंता है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फिल्म उद्योग का विस्तार किया जाएगा। देश के साथ-साथ विदेशी फिल्म उद्योगों को भी यहां शूटिंग करने का न्योता दिया जाएगा। यहां बनने वाली एक-एक फिल्म राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की किसी भी फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के बिना पूरी नहीं होती थी।

पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद PM मोदी ने फिल्ममेकर्स से की अपील, बोले- शूटिंग कश्मीर के बिना पूरी नहीं...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed