सब्सक्राइब करें

Sonu Nigam: आमिर खान बने सोनू निगम और भूषण कुमार के बीच सुलह की वजह! तीन साल पहले हुआ था मनमुटाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 24 Jun 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
bhushan kumar and sonu nigam became friends again afte 3 years because of aamir khan
सोनू निगम, भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों में से एक हैं। उन्होंने तुमसे मिलके दिल का, बोले चूड़ियां, मैं अगर कहूं जैसे गानों से हमारा मनोरंजन किया है। बता दें कि उन्होंने अतीत में भूषण कुमार के साथ काम किया है, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया और चीजें खराब हो गईं। दोनों के बीच साल 2020 में लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दोनों एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपने बीच के मनमुटाव को खत्म कर दिया है।

Trending Videos
bhushan kumar and sonu nigam became friends again afte 3 years because of aamir khan
सोनू निगम, भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार सोनू निगम और भूषण अपने बीच की कड़वाहट भुला चुके हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की दोस्ती के पीछे आमिर खान का हाथ है। दरअसल, पिछले साल आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर चाहते थे कि 'मैं की करां' सोनू ही गाएं। इस फिल्म के म्यूजिक की कमान टी-सीरीज के पास थी। इस गाने के लिए दोनों पेशेवर तरीके से मिले और आखिर में बीती लड़ाइयों को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें- Vijay-Rashmika: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच साथ नजर आए विजय-रश्मिका, फैंस बोले- पैचअप हो गया क्या?


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhushan kumar and sonu nigam became friends again afte 3 years because of aamir khan
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' के बाद भूषण कुमार ने अपनी फिल्म 'शहजादा' के लिए भी सोनू निगम के साथ हाथ मिलाया। सोनू निगम ने फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया था। इसके बाद भूषण कुमार की फिल्म 'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम' कवर के लिए भी सोनू निगम अन्य सिंगर्स के साथ शामिल हुए थे। इसपर एक इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने अब अपना रिएक्शन दिया है। 

bhushan kumar and sonu nigam became friends again afte 3 years because of aamir khan
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम ने कहा, आइए इसे कोई बड़ी बात न बनाएं। शांति और प्यार की कायम रखना चाहिए। हालांकि अभी तक भूषण कुमार की ओर से इसपर कोई जवाब नहीं आया है। साल 2020 में सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट में म्यूजिक माफिया के बारे में बात की थी। उन्होंने सीधे तौर पर भूषण कुमार का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन यह कहा गया कि यह उन्हीं के लिए है। 

विज्ञापन
bhushan kumar and sonu nigam became friends again afte 3 years because of aamir khan
भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसे बाद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने भूषण कुमार का नाम लेते हुए कहा था कि गलत आदमी से पंगा ले लिया। इसके बाद उन्होंने भूषण कुमार से पूछा था कि क्या उनको अबू सलेम, मॉडल अनुपमा कुवर उर्फ मरीना कुवर याद है, जिन्होंने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसपर भूषण कुमार की पत्नी ने जवाब दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed