सब्सक्राइब करें

Bhushan-Divya: बेहद अनोखी है दिव्या खोसला और भूषण कुमार की लव स्टोरी, पहली मुलाकात से शुरू हो गई थी बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar Marriage Anniversary Know About there Fairytale Love Story
Divya Khosla-Bhushan Kumar - फोटो : अमर उजाला

भूषण कुमार टी सीरीज म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस बारे में सभी लोग जानते हैं, हालांकि उनकी लव स्टोरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। भूषण कुमार की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार से हुई थी। दोनों की शादी साल 2005 में 13 फरवरी को हुई थी। आज दोनों की शादी की सालगिरह है। दोनों की लव स्टोरी परियों की कहानी से कम नहीं है। 

Trending Videos
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar Marriage Anniversary Know About there Fairytale Love Story
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar - फोटो : social media

फिल्म के सेट पर हुई पहली मुलाकात
भूषण कुमार दिव्या खोसला कुमार से साल 2004 में मिले थे। उस दौरान अभिनेत्री फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था। हालांकि फिल्म के दौरान कपल की पहली मुलाकात काफी फॉर्मल और प्रोफेशनल थी। दिव्या और भूषण ने धीरे धीरे एक दूसरे से बातें शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने बताया था कि वह एक पुराने ख्यालों वाले पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं और वह कभी भी किसी अमीर लड़के के करीब नहीं जाना चाहती थी। दिव्या ने बताया उन्हें लगा कि भूषण महज उनके साथ मस्ती करते हैं, जिसके कारण उन्होंने भूषण कुमार से दूरी बना ली थी। 

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar Marriage Anniversary Know About there Fairytale Love Story
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar - फोटो : social media

हालांकि भूषण कुमार नहीं रुके। जब दिव्या ने उनसे बात करनी बंद कर दी तो उन्होंने अपने कजन्स अजय को अभिनेत्री के दिल्ली वाले घर भेजा। ताकि वह दिव्या के बात न करने के पीछे के कारण के बारे में जान सकें। इसके बाद दिव्या को एहसास हुआ कि भूषण उन्हें लेकर काफी सीरियस हैं। 

Main Deendayal Hun: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू

Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar Marriage Anniversary Know About there Fairytale Love Story
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar - फोटो : social media

वैष्णों मंदिर में की शादी
उसके बाद भूषण ने दिव्या को अपनी बहन की शादी में भी बुलाया था। इसके बाद दोनों ही एक रिलेशनशिप में बंध गए थे। महज 21 साल की उम्र में दिव्या ने भूषण कुमार से 13 फरवरी साल 2005 को वैष्णो देवी मंदिर जम्मू में शादी कर ली थी। 

Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉय 2' का टीजर जारी! देखने को मिली देश के वैज्ञानिकों के हौसले की कहानी

विज्ञापन
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar Marriage Anniversary Know About there Fairytale Love Story
Bhushan Kumar Divya Khosla Kumar - फोटो : social media

सत्यमेव जयते से की बॉलीवुड में वापसी
वहीं, साल 2011 में दिव्या ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसको लेकर अभिनेत्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि शादी और बच्चा होने के बाद दिव्या ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। उसके बाद उन्होंने एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2014 में यारियां फिल्म से अपने प्रोड्यूसर करियर को शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। दिव्या जॉन अब्राहम के साथ फिल्म सत्यमेव जयते में भी नजर आईं थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed