फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T Series Song: एक बार फिर गुरु रंधावा और बोहेमिया की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘पंजाबियां दी धी’ गाना रिलीज

Thu, 03 Mar 2022 08:04 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 03 Mar 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Bhushan Kumar T Series releases new song Punjabiyan Di Dhee by Singer Guru Randhawa and rapper Bohemia
पंजाबिया दी धी गाने में गुरु रंधावा - फोटो : Youtube

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और बोहेमिया की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के लिए जबरदस्त गाना लेकर आई है।'पटोला' गाने के बाद फिर गुरु रंधावा और बोहमिया अपने फैंस को 'पंजाबिया दी धी' गाने से झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। इस गाने का निर्माण टी सीरीज ने किया है। गाने में गुरु रंधावा के साथ नीरू बाजवा नजर आ रही हैं। गाने को गुरु रंधावा ने ही लिखा और कंपोज किया है। वहीं इसके प्रोड्यसर प्रीत हुंदल हैं। ये गाना टी सरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।




 
Bhushan Kumar T Series releases new song Punjabiyan Di Dhee by Singer Guru Randhawa and rapper Bohemia
प्रीत हुंदल - फोटो : Youtube

'पंजाबिया दी धी' की शूटिंग दुबई में हुई है। गाने में बुर्ज खलीफा और वहां के शानदार होटल्स दिखाया गया है। साथ ही रेगिस्तान के टीलों पर भी शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त फैशन, लग्जरी कार देखने को मिलेगा। निर्देशक रूपन बल ने कहा कि गुरु और बोहेमिया की जोड़ी को एक बार फिर साथ लाना और भूषण कुमार के साथ हमने बेहतरीन गाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)



 
Bhushan Kumar T Series releases new song Punjabiyan Di Dhee by Singer Guru Randhawa and rapper Bohemia
गुरु रंधावा - फोटो : Youtube

रंधावा ने कहा-मेरा और बोहेमिया का मजेदार इक्वेशन
पटोला जैसा गाना देकर गुरु रंधावा और बोहेमियां ने सबको हैरान कर दिया है। अब उनके फैंस आशा कर रहे हैं कि उन्हें एक बार इसी स्टाइल में बेहतरीन ट्रैक थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। गुरु रंधावा ने गाने को लेकर कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि 'पंजाबिया दी धी' गाने पर मैंने और बोहेमिया ने एक साथ काम किया है। वो हमेशा से ही बहुत शानदार गाने बनाते आए हैं। हम दोनों मजेदार इक्वेशन शेयर करते हैं। अब हमें बेसब्री से इंतजार है कि लोग हमारे गाने को भी सुनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhushan Kumar T Series releases new song Punjabiyan Di Dhee by Singer Guru Randhawa and rapper Bohemia
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शक इस गाने को प्यार देंगे

वहीं बोहमियां ने भी कहा कि गुरु मेरे करीबी दोस्त हैं। पटोला एक जबरदस्त सॉन्ग था और हमें विश्वास है कि इस गाने को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा। उनके साथ किसी गाने के लिए कोलोबोरेट  करना बहुत ही अद्भुत अनुभव रहा है। 

विज्ञापन
Bhushan Kumar T Series releases new song Punjabiyan Di Dhee by Singer Guru Randhawa and rapper Bohemia
गुरु रंधावा और नीरू बाजवा - फोटो : Youtube
कौन है रंधावा और बोहेमिया

गुरु रंधावा सिंगर और कम्पोजर हैं। रंधावा पंजाबी, इंडी पॉप गाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वारगी',  'पटोला', इशारे तेरे, बन जा रानी जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। वहीं बोहेमिया एक पाकिस्तानी-अमेरिकी सिंगर है लेकिन भारत में वो काफी प्रसिद्ध हैं। बोहेमिया के रैप उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी बयां करते हैं। उनके रैप में शायरी, कविताएं शामिल होती हैं, जो उन्हें अन्य रैपर्स से अलग करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed