{"_id":"6140bc088ebc3e01e45bc446","slug":"big-achievement-deepika-padukone-becomes-asia-s-most-influential-woman-in-film-and-tv-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी उपलब्धि: फिल्म और टीवी वर्ल्ड में एशिया की सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिला बनीं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ी उपलब्धि: फिल्म और टीवी वर्ल्ड में एशिया की सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिला बनीं दीपिका पादुकोण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:51 PM IST
सार
बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, हाल ही में जारी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में अभिनेत्री ने जगह बना ली है।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, हाल ही में जारी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में अभिनेत्री ने जगह बना ली है। इस लिस्ट में दीपिका टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में टॉप पर रहीं।
एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का चुनाव करने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स, गुगल सर्ज और अन्य रैंकिंग कारक तय किया गया था। बता दें कि एक्ट्रेस के 1.39 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही उनकी सोशल मीडिया एंगेजमेंटऔर ट्वीट इंप्रेशन सबसे ज्यादा है। इसके अलावा एक्ट्रेस का 3 मिलियन गूगल सर्च और मीडिया मेंशन भी ज्यादा है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
विभिन्न कारकों के आधार पर हुआ चुनाव
इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए सोशल मीडिया फॉलोइंग से लेकर गूगल सर्च और मीडिया उल्लेखों तक के विभिन्न कारकों के आधार पर दीपिका एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला बनी हैं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
100 सबसे बड़े देशों के लोग शामिल
दुनियाभर के 100 बड़े देशों की टीवी, फिल्म, ब्यूटी, पॉलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड की महिलाएं इस लिस्ट के लिए नॉमिनेट की गई थीं।
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ एरियाना ग्रैंड, किम कार्दशियन, एडेले और सेलिन डियोन ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दो हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इन दिनों दो हॉलीवुड फिल्म हैं। इनमे से एक एसटीएक्स फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है और दूसरी टेंपल हिल्स जिसे एक्ट्रेस खुद प्रोड्यूस करेंगी। दीपिका पादुकोण के पास कईं इंटरनेशनल एंडोर्समेंट हैं। वह एक्ट्रेस लिवाइस, नाइक, टिसोट और चोपर्ड की पहली इंडियन ग्लोबल ब्रांड ऐंबैस्डर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।