फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Opening Movies: 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्में, कौन से नंबर पर है अजय देवगन की 'रेड 2'?

Sat, 03 May 2025 03:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 May 2025 03:36 PM IST
सार

Top Hindi Openers of 2025: हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्मों में यह कौन से स्थान पर है?

विज्ञापन
Big Opening Bollywood Movies in 2025 Raid 2 Chhaava Sikandar Sky Force Jaat
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

साल 2025 बॉलीवुड के लिए अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस साल कुछ बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए। वहीं, कुछ फिल्में अच्छी ओपनिंग के बावजूद हिट नहीं हो सकीं। आइए आज इस साल की टॉप पांच हिंदी फिल्मों की ओपनिंग पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि अजय देवगन की 'रेड 2' इस सूची में कहां खड़ी है।


Salman Khan: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान की फिल्म 'गंगा राम', फैंस की नाराजगी बनी वजह?

Big Opening Bollywood Movies in 2025 Raid 2 Chhaava Sikandar Sky Force Jaat
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा

14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने पहले दिन 33.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी है। विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग और ऐतिहासिक कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने कुल मिलाकर 600.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साझा किया डायरी नोट, लिखा- ‘जो आज तुम्हारा दोस्त है वो कल…’

Big Opening Bollywood Movies in 2025 Raid 2 Chhaava Sikandar Sky Force Jaat
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर

सलमान खान की 'सिकंदर' ने 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में एंट्री की और इसने पहले दिन 27.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले दिन सलमान के फैंस को सिनेमाघरों तक खींच लाया। हालांकि, इसके बाद यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म की कुल कमाई 103.45 करोड़ रुपये रही, जो उम्मीदों से काफी कम थी। फिर भी, 'सिकंदर' ने इस साल दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Opening Bollywood Movies in 2025 Raid 2 Chhaava Sikandar Sky Force Jaat
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड 2

अजय देवगन की 'रेड 2' ने 1 मई 2025 को रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 19.71 करोड़ रुपये कमाए। यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है। 2018 की हिट फिल्म 'रेड' के इस सीक्वल में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Big Opening Bollywood Movies in 2025 Raid 2 Chhaava Sikandar Sky Force Jaat
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स 

24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने अपनी देशभक्ति की कहानी और शानदार विजुअल्स के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा था। फिल्म ने कुल 131.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed