{"_id":"5a5da6034f1c1b7f268b4b86","slug":"bigg-boss-11-winner-shilpa-shinde-reacts-to-her-marriage-rumours-with-mastermind-vikas-gupta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: विकास से शादी की बात पर ये क्या बोल गईं शिल्पा, गुप्ताजी के फैंस हो जाएंगे नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: विकास से शादी की बात पर ये क्या बोल गईं शिल्पा, गुप्ताजी के फैंस हो जाएंगे नाराज
Tue, 16 Jan 2018 12:43 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शिंदे के विनर बनते ही बिग बॉस-11 का अंत हुआ। इस सीजन में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का दुश्मनी के साथ शुरू हुआ सफर बाद में दोस्ती में तब्दील हो गया। एक्टर और प्रोड्यूसर की ये दुश्मनी सुर्खियों में आई और इसने दोनों को ही शो में लोकप्रियता दिलाई। विकास ने शिल्पा को वादा तक किया था कि दोनों साथ में दोबारा काम करेंगे। इस बीच दोनों की शादी की खबर जमकर वायरल होने लगी थी।
2 of 4
विनिंग ट्रॉफी और 44 लाख रुपए की कैश मनी के साथ घर से बाहर आई शिल्पा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। विकास गुप्ता की प्लानिंग की तारीफ करने वालीं शिल्पा ने कहा कि मेरे रिश्ते विकास के साथ अब बेहतर है। जब शिल्पा से विकास के साथ उनकी शादी की खबरों के बारे में सवाल पूछा गया तो शिल्पा ने साफ तौर पर सिरे से इसे नकार दिया। शिल्पा बोली,'ये एक मजाक है। मेरे इतने बुरे दिन आए है क्या?
3 of 4
शिल्पा और विकास की नजदीकियों पर घर के सदस्यों ने भी जमकर मजे लिए थे। अब शिल्पा का जवाब सुनकर 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता के फैंस जरूर नाराज हो सकते हैं। आपको बता दें शो की शुरुआत से ही शिल्पा और विकास एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाई दिए। हालांकि 5 हफ्तों बाद इन दोनों का झगड़ा खत्म हो गया था और अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : colors tv
इसके साथ ही शिल्पा ने कहा - 'विकास बुरे इंसान नहीं हैं अच्छे इंसान है। वो जिस पोजीशन पर थे उन्हें कुछ फैसले लेने पड़े। मेरी कुछ चीजें उनके पास गलत तरीके से पहुंची थी लेकिन अब सब कुछ ठीक है। हम दोस्त तो नहीं बन सकते क्योंकि मैं दोस्त बहुत मुश्किल से बनाती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।