{"_id":"5a5da28f4f1c1b8a268b4a2e","slug":"mouni-roy-play-a-villain-in-brahmastra-ranbir-kapoor-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर-आलिया को डसेगी ये 'नागिन', करण जौहर की फिल्म में मिला विलेन का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-आलिया को डसेगी ये 'नागिन', करण जौहर की फिल्म में मिला विलेन का रोल
Tue, 16 Jan 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की हॉट नागिन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। इस नागिन ने टीवी से दूरी बनाने के बाद न सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म झटक ली है, बल्कि मौजूदा समय में सबसे ज्यादा हाइप क्रिएट करने वाली रणबीर कपूर की फिल्म भी अपनी झोली में डाल ली है। आगे की स्लाइड्स में जानिए नागिन के हाथ कौन सी मूवी हाथ लगी है।
2 of 5
मौनी रॉय
हम बात कर हैं नागिन के अपने किरदार से फेमस हुई मौनी रॉय की। जिन्होंने 'नागिन' को तो अलविदा कह दिया लेकिन बड़े पर्दे पर छाने की पूरी तैयारी कर ली है। मौनी रॉय इन दिनों अक्षय के साथ फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म कर ली है। अब उनके हाथ एक और मूवी लगी है।
3 of 5
मौनी रॉय
करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय विलेन के किरदार में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी रॉय
यह फिल्म एक सुपरनेचुरल फिल्म है, जिसमें रणबीर और आलिया का मुख्य किरदार होने वाला है लेकिन मौनी को पहली बार नेगटिव किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा। फिल्म के मेकर्स मौनी के लुक को लेकर अभी काम कर रहे है, VFX की मदद से उनका लुक इस फिल्म का हाईलाइट होगा।
विज्ञापन
5 of 5
mouni roy
गौरतलब है कि मौनी रॉय अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वो ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं और फिल्म फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट तले बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।