{"_id":"5a5d701f4f1c1b88268b4a17","slug":"virat-kohli-dedicates-his-150-runs-to-wife-anushka-sharma-by-kissing-his-wedding-ring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद विराट की पहली बड़ी पारी, रिंग को KISS कर ऐसे किया WIFE अनुष्का को याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद विराट की पहली बड़ी पारी, रिंग को KISS कर ऐसे किया WIFE अनुष्का को याद
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने हसबैंड और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए लकी साबित हो रही है। ये हम नहीं बल्कि खुद तस्वीरें बयां कर रही हैं। जहां अपनी एक रिकॉर्ड पारी के दौरान विराट कोहली ने WIFE अनुष्का को याद करते हुए गले में पहनी रिंग को KISS किया। मतलब साफ था कि वो इस सफलता को अपनी लेडी लक अनुष्का को समर्पित करना चाहते हैं।
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देखते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरे पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। हाल ही में शादी और हनीमून से लौटे विराट ने ऐसे मुश्किल समय में कप्तानी पारी खेलते हुए 153 रन जड़ दिए। 150 रन बनाने के बाद अनुष्का को याद करते हुए विराट ने शादी की अंगूठी को किस किया। यहां देखिए वीडियो
A post shared by ❤ VIRUSHKA LOVER ❤ (@virushka_slayz) on
जैसे ही ये वीडियो फैन्स ने देखा तो इतने एक्साइटेड हो गए कि सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी न सिर्फ तस्वीरें बल्कि वीडियो भी काफी वायरल हो रही हैं। ये उन सभी ट्रोलर्स, विरोधियों को विराट का करारा जवाब था, जो इस बल्लेबाज की हर असफलता के लिए न सिर्फ एक्ट्रेस को जिम्मेदार ठहराते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर जमकर भला-बुरा भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
याद हो कि अनुष्का शर्मा भी टीम मैनेजमेंट के साथ साउथ अफ्रीका पहुंचीं थीं। पहले टेस्ट में उन्हें हसबैंड विराट की हौसला अफजाई करते देखा गया था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस न्यूली मैरिड कपल ने शॉपिंग-पार्टी के साथ जमकर एन्जॉय किया था। इस दौरान शिखर धवन की फैमिली भी मौजूद थी। हालांकि अपने बिजी शेड्यूल के चलते अनुष्का जल्द ही वहां से स्वदेश लौट आईं थीं। फिलहाल वो शाहरुख खान के साथ उनकी अलगी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।