फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss का विनर बनते ही सलमान खान की भाभी बनेंगी शिल्पा शिंदे? जानिए पूरा सच

Tue, 16 Jan 2018 11:54 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Shilpa Shinde to play Salman Khan’s bhabhi after Renuka Shahane?
salman khAN
'भाबीजी घर पर है' शो से अंगूरी भाबी के रूप में पहचाने जाने वाली टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को बिग बॉस ने उनका असल नाम लौटाया। जिस शो से सफलता मिली उसी का कॉन्ट्रेक्ट तोड़ने के आरोप में इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया। इन सभी विवादों को पछाड़ते हुए शिल्पा ने न सिर्फ अपनी इमेज बदली बल्कि बिग बॉस 11 की विजेता भी बनीं। शो जीतने के बाद अब सभी ओर शिल्पा और सलमान खान के बीच बेहतर ट्यूनिंग की चर्चा जोरों पर है।
Bigg Boss 11: Shilpa Shinde to play Salman Khan’s bhabhi after Renuka Shahane?
बिगबॉस विनर के रूप में दिए अपने सभी इंटरव्यू में शिल्पा ने ये साफ कर दिया कि वो अब टीवी की बजाय फिल्मों में काम करना पसंद करेगी। 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब शिल्पा से पूछा गया कि क्या वो सलमान खान की भाभी का किरदार निभाना पसंद करेंगी? सवाल सुनकर पहले तो शिल्पा थोड़ा शर्माई फिर जो जवाब दिया वो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है। 
Bigg Boss 11: Shilpa Shinde to play Salman Khan’s bhabhi after Renuka Shahane?
शिल्पा बोलीं, 'सलमानजी के लिए कुछ भी करूंगी, एनिदिंग!' आपको सलमान बेहद पसंद करते थे। विनर की घोषणा करते वक्त भी वो बेहद खुश दिखे। क्या आपके पास उनके साथ काम करने का कोई ऑफर है? इस सवाल के जवाब में शिल्पा ने साफ किया कि उनके पास अबतक ऐसा कोई ऑफर नहीं है। मैंने आजतक खुद किसी से काम नहीं मांगा है। मैं सलमान से मिलने वाले सपोर्ट से ही खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Shilpa Shinde to play Salman Khan’s bhabhi after Renuka Shahane?
शो के अंदर शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस का किचन संभाला और मां जैसी जिम्मेदारी लेकर सभी कंटेस्टेंट के ऊपर एक बड़ा दाव खेला। किचन में राज कर न सिर्फ उन्होंने घरवालों के दिलों पर जगह बनाई, साथ ही इंडिया का सपोर्ट जीता। इस बारे में उन्होंने कहा कि मैंने किचन का काम बखूबी संभाला, जब घर में खाना नहीं होता तो खुद भूखा रह दूसरों को खाना खिलाया। खाना खत्म हो जाने पर दोबारा खाना बनाया।
विज्ञापन
Bigg Boss 11: Shilpa Shinde to play Salman Khan’s bhabhi after Renuka Shahane?
अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर शिल्पा ने घर के अंदर जगत मां जैसी इमेज बनाई। उन्हें निकनेम मिला 'शिल्मां'। आकाश ददलानी और अर्शी खान उन्हें मां बुलाया करते थे। आकाश ददलानी को अपना बेटा बनाने वाली शिल्पा शिंदे ने आकाश को खूब टॉलरेट भी किया। अपने निकनेम के बारे में शिल्पा बोलीं, 'मुझे मेरी ईमानदारी के लिए ये नाम मिला। मुझे नहीं पता इसका इस्तेमाल कर क्या दूसरे कंटेस्टेंट मुझे मेरी उम्र का एहसास दिलाना चाहते थे। दुनिया का दस्तूर है कि नेकी कर दरिया में डाल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed