{"_id":"5a5d87f74f1c1b8d268b4a88","slug":"alia-bhatt-ranveer-singh-leaked-first-looked-from-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया और रणवीर को पहले नहीं देखा होगा ऐसा, 'गली ब्वॉय' के सेट से तस्वीरें Leak","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया और रणवीर को पहले नहीं देखा होगा ऐसा, 'गली ब्वॉय' के सेट से तस्वीरें Leak
Tue, 16 Jan 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt and ranveer singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की कहानी मुंबई के रैपर पर आधारित है, जिसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। रणवीर सिंह पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। जिनमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का लुक बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आ रहा है।
2 of 5
alia bhatt and ranveer singh
फिल्म की शूटिंग के ऑन लोकेशन तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं, जिसमें रणवीर और आलिया का एकदम अलग अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म गली ब्वॉय की कहानी मुंबई के चॉल में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
3 of 5
alia bhatt
रणवीर और आलिया इससे पहले एक कमर्शियल में साथ नजर आ चुके हैं। अब इंतजार इनकी केमेस्ट्री को बिग स्क्रीन पर देखने का हो रहा है, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। बता दें कि, 'गली ब्वॉय' के अलावा रणवीर की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है वहीं आलिया भट्ट के पास इसके अलावा 'ब्रह्मास्त्र' है जिसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
'गली ब्वॉय' को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सल एंटरटेनमेंट और जोया के हाल ही में लॉन्च हुए बैनर 'टाइगर बेबी' के अंतर्गत प्रोड्यूस किया है। रणवीर और आलिया के साथ इस फिल्म में कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। खबरों की मानें तो कल्कि एक रैपर की भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt and ranveer singh
इससे पहले आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। आलिया ने फिल्म की शूटिंग की घोषणा करते हुए खुशी जाहिर की है। फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग के पहले दिन के बारे में ट्वीट करते हुए आलिया ने लिखा है कि 'आखिकार ये 'गली ब्वॉय' का पहला दिन है। कई कारणों से यह बहुत ही खास फिल्म है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।