फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: भारती सिंह के फैंस का इंतजार खत्म, जल्द करेंगी घर में एंट्री

Fri, 05 Oct 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 bharti singh returns as a salman khan wife
bharti singh
'बिग बॉस 12' शुरू होने से पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने खूब सुर्खियां बटोरी। चर्चा थी कि भारती अपने पति के साथ शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी। यही नहीं गोवा में हुए प्रीमियर के दौरान भी सलमान खान ने भारती को इंट्रोड्यूस करवाया था लेकिन जब शो शुरू हुआ तो पता चला कि भारती तो केवल प्रमोशन के लिए आई थीं। अब भारती के फैंस लिए अच्छी खबर आई है।
bigg boss 12 bharti singh returns as a salman khan wife
Bharti Singh

जी हां, दरअसल भारती सिंह 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनेंगी लेकिन वो बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक होस्ट के तौर पर आएंगी। वो वीकेंड स्पेशल में सलमान खान के साथ आएंगी। मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारती सिंह सलमान खान की पत्नी बनेंगी। उनके 9 बच्चे होंगे। 

bigg boss 12 bharti singh returns as a salman khan wife
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa

इन 9 बच्चों में से एक संजय दत्त का रोल करेगा। गौरतलब है कि 'बिग बॉस' सीजन 5 को सलमान और संजय दत्त ने होस्ट किया था। यही नहीं भारती सिंह घर के अंदर एक ज्योतिषी बनकर जाएंगी। भारती घर के कंटेस्टेंट को उनके भविष्य के बारे में बताएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 bharti singh returns as a salman khan wife
Bharti Singh - फोटो : Instagram

हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभी फिलहाल दोनों की तबीयत बेहतर है। बता दें कि भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं।  इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। 

विज्ञापन
bigg boss 12 bharti singh returns as a salman khan wife
Bharti Singh

चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसके अलावा भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed