'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में नॉमिनेशन टास्क के बाद से ही भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) और उनकी पार्टनर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) के बीच कभी दूरियां कभी नजदीकियां तो कभी पूरा भावुक माहौल दिखाई दे रहा है। जहां जलोटा अपनी जसलीन से नाराज हैं और उनसे बात भी नहीं कर रहे, वहीं जसलीन लगातार उन्हें मनाने में लगी हैं। इन सब के बीच 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' का एक वीडियो बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें जसलीन का एक बहुत ही मजेदार वाकया दिखाया जा रहा है।
VIDEO: अनूप जलोटा की जसलीन ने बिग बॉस के घर में लगाई लिपस्टिक तो बजने लगा- 'लॉलीपॉप लागेलू...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बिग बॉस के फैन हैं तो आपने ये जरूर देखा होगा कि सुबह जब जसलीन उठती हैं तो सबसे पहले बिस्तर के अंदर ही लिपस्टिक लगाते देखी जाती हैं। इस वीडियो में भी वह बिस्तर में लिपस्टिक लगाती देखी जा सकती हैं लेकिन इसके साथ ही वीडियो में एक बड़ा ही मजेदार गाना बजता है और यही इसके वायरल होने की वजह है।
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि लिपस्टिक लगाकर जब जसलीन बाहर आती हैं तो इस पर भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना बज उठता है- 'लगावेलू जब लिपस्टिक।' यह पूरी सिचुएशन ऐसी बनती है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by BAD BOY (@bbmsingh) on
वहीं एक अन्य वीडियो में फिर से जसलीन और जलोटा के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। वीडियो में जसलीन और अनूप के अलावा सौरभ पटेल, दीपक ठाकुर और सोमी खान नजर आ रही हैं। वहीं, जसलीन और अनूप एक दूजे से दूर बैठे हुए हैं। ऐसे में अनूप ने जसलीन को देखते हुए कहा कि 'तुम्हारे कानों के टॉप्स बहुत अच्छे लग रहे हैं, इस पर जसलीन हंसती हुई बोलती हैं कि मेरे टॉप्स के साथ मेरे बाल भी शोभा दे रहे हैं, इतने में अनूप मौके का फायदा उठाकर बोलते हैं कि अगर कुर्बानी टास्क में ये बाल कटवा लिये होते तो हम नॉमिनेट ना होते।'
वहीं, अनूप की ये बात सुन वहां मौजूद सौरभ, दीपक, सोमी और जसलीन हंसते हुए सोच में पड़ जाते हैं। इसके बाद अनूप,जसलीन से कहते हैं कि 'अगर कोई तुम्हारे कपड़े किडनैप कर ले और कहे कि अनूप को दे दो और कपड़े ले जाओ तो तुम अपने कपड़ों के लिए मुझे दे दोगी। लेकिन इस पर जसलीन ने कहा कि नहीं 'मैं आपको नहीं दूंगी।'