फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: रोमिल चौधरी के खेल से सलमान खान हुए खुश, अब देंगे ये बड़ा तोहफा

Sun, 11 Nov 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 next week romil choudhary meets wife and son
romil choudhary - फोटो : colors

बिग बॉस 12 के वीकेंड का वॉर में सलमान खान बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। इस वक्त घर के 4 सदस्य दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, सोमी खान और सुरभि राणा नॉमिनेटेड हैं। श्रीसंथ को पावर मिलने के बाद उन्होंने हैप्पी क्लब के चारों लोगों को नॉमिनेट कर दिया था। ऐसे में सभी की निगाहें इस पर हैं कि आखिर हैप्पी क्लब में से कौन सा सदस्य घर से बेघर होगा। 

bigg boss 12 next week romil choudhary meets wife and son
romil chaudhary - फोटो : voot app

द खबरी के मुताबिक, रोमिल चौधरी को इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट मिले हैं और वो घर से बेघर होने से बच गए हैं। इसके अलावा रोमिल चौधरी को एक और सरप्राइज मिलने वाला है। रोमिल ने इस हफ्ते सोमी के लिए बलिदान किया था। इस वजह से उन्हें स्पेशल तोहफा मिलेगा। 

bigg boss 12 next week romil choudhary meets wife and son
romil choudhary - फोटो : colors

रोमिल चौधरी को पत्नी और बेटे से मिलने का मौका मिलेगा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें रोमिल पत्नी से गले मिलते हैं और बेटे को गोद में लेते हैं। रोमिल की पत्नी उनसे कहती हैं कि 'खाना ठीक से नहीं खाते क्या। दुबले हो गए हो।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 next week romil choudhary meets wife and son
Somi Khan - फोटो : voot app

रोमिल अभी तक घर में मास्टरमाइंड बनकर दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। शनिवार को दिखाए गए एपिसोड में भी सलमान खान ने कई बार उनके खेल की तारीफ की। बता दें कि, सोमी खान को घर में सबसे कम वोट मिले हैं। इसके बाद घरवाले सलमान खान से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस हफ्ते किसी को बेघर ना किया जाए। सलमान खान घरवालों की बात को मानते हुए किसी को आउट नहीं करते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 12 next week romil choudhary meets wife and son
romil chaudhary - फोटो : bigg boss

नॉमिनेटेड सदस्यों के सेफ हो जाने के बाद घर का खेल पूरी तरह से बदल जाएगा। अब देखना होगा कि श्रीसंथ को किस तरह से हैप्पी क्लब के मेंबर टारगेट करेंगे। वहीं घर में अभी तक के खेल पर भी नजर डालें तो रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा बढ़ी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed