फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: रोते घरवालों के बीच ऐसा दांव खेले रोमिल, श्रीसंथ भी कह उठे-मास्टरमाइंड

Fri, 09 Nov 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Romil chaudhary has sacrifice for Somi Khan in Video message task
romil chaudhary - फोटो : voot app
बिग बॉस 12 में दिवाली स्पेशल एपिसोड के तहत घर में ऐसा बम फूटा, एक-एक कंटेस्टेंट फूट-फूट कर रो रहा था। इसी बीच रोमिल ने ऐसी मास्टरचाल खेल दी, पूरा घर हैरान रह गया। श्रीसंथ और करणवीर ने भी उसे मास्टरमाइंड करार दे दिया। आइए जानते हैं, आखिर ऐसा क्या हुआ जो दुश्मन भी एक होते दिखाई दिए।

 
Bigg Boss 12 Romil chaudhary has sacrifice for Somi Khan in Video message task
Somi Khan - फोटो : voot app
दरअसल, दिवाली जैसे शुभ अवसर पर सभी घर वालों की तरफ से सभी कंटेस्टेंट के लिए वीडियो संदेश भेजे गए थे। इनमें तीन-तीन कंटेस्टेंट की टीमें बनाई गईं। तीन में से किसी एक कंटेस्टेंट को ही इन वीडियो मैसेज देखने का मौका मिलना था, जो तीनों को आपसी सहमति से तय करना था। दीपिका और सृष्टि ने रोमिल का नाम चुना, लेकिन रोमिल ने मौके पर सोमी का नाम लेकर चौंका दिया।
Bigg Boss 12 Romil chaudhary has sacrifice for Somi Khan in Video message task
romil chaudhary - फोटो : voot app
अन्य ग्रुप में दीपक, सुरभि और जसलीन ने अपने घर वालों के वीडियो मैसेज देखे थे। दूसरे ग्रुप से वीडियो मैसेज देखने को चांस मिलने पर सोमी भी हैरान रह गई। बिग बॉस भी इस बात के लिए मान गए और इस तरह रोमिल फिर घर का मास्टरमाइंड बनकर उभरा। एक्टिविटी रूम से बाहर आने के बाद उनके इस मास्टस्ट्रोक की तारीफ श्रीसंत और करणवीर ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Romil chaudhary has sacrifice for Somi Khan in Video message task
deepika kakkar - फोटो : voot app
इससे पहले जहां दीपक अपनी मां की झलक पाकर टूट पड़ते हैं और रोने लगते हैं तो वहीं, दीपिका कक्कड़ पति शोएब की आवाज सुनकर एकदम से भावुक हो जाती हैं। वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट सुरभि राणा भी अपनी मां की आवाज सुनकर रोने लगती हैं। ऐसे में वीडियो में ये भी दिखाया जाता है कि जसलीन के घर से भी कोई संदेश आने वाला है। 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Romil chaudhary has sacrifice for Somi Khan in Video message task
bigg boss - फोटो : idian express
आखिर में बिग बॉस 12 के ताजा अपडेट की बात करें तो पिछली बार घर से उर्वशी वाणी बेघर हो गई थीं। वह भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर शो में आई थीं। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए इस बार दीपक, रोमिल, सुरभि और सोमी नॉमिनेट हुए हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते जब पूरा घर नॉमिनेट हुआ था तो ये चारों सेफ जोन में थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed