{"_id":"5be523ddbdec2269c2366001","slug":"tiger-shroff-and-disha-patani-on-a-dinner-date-with-ayesha-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफवाह है दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की खबर, मां आयशा के साथ डिनर डेट पर लव बर्ड्स आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफवाह है दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की खबर, मां आयशा के साथ डिनर डेट पर लव बर्ड्स आए नजर
Fri, 09 Nov 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
disha patani, tiger shroff
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।
2 of 5
tiger
- फोटो : Twitter
हाल में इन दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया। इस डिनर डेट पर उनके साथ टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी नजर आईं। इस मौके पर जहां टाइगर किसी फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे थे वहीं दिशा थोड़ी जल्दबाजी में दिखीं। दोनों के देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।
3 of 5
disha patani
बता दें दोनों के बीच तकरार की वजह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर की कोस्टार तारा सुतारिया को बताया जा रहा था। कहा तो ये भी जा रहा था कि दिशा टाइगर को होल्ड करके रखना चाहती हैं उन्हें सेट पर किसी भी फीमेल कोस्टार से बात करने तक की इजाजत नहीं है लेकिन बावजूद इसके टाइगर और तारा एक दूसरे के करीब आए जो बात दिशा को बिल्कुल ठीक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Shroff
हालांकि टाइगर और दिशा ने कभी भी उनके रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला है लेकिन दोनों के बीच रिश्ता होने की बात कही जाती रही है क्योंकि ज्यादातर मौकों पर दोनों साथ नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आने वाली है।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani and salman
वहीं दिशा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिशा सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगी। 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।